हमारा पिछले जन्म का कनेक्शन है... निरहुआ का नाम सुनते ही आम्रपाली दुबे की जुबां पर आई दिल की बात
भोजपुरी इंडस्ट्री में वैसे तो पवन सिंह- अक्षरा सिंह की जोड़ी के चर्चे आज भी होते हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे के भी लव अफेयर्स के चर्चे किसी से छिपे नहीं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की बड़ी स्टार हैं। उनका नाम भोजपुरी एक्टर निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव के साथ जुड़ा चला आ रहा है। निरहुआ भले ही शादीशुदा हैं उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन वह यह कबूल कर चुके हैं कि उन्हें अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं हुआ। वह बस एक जिम्मेदारी हैं।

हमारा कनेक्शन बहुत स्ट्रांग है
निरहुआ को अकसर आम्रपाली दुबे के साथ देखा जाता है। फिल्म या गाना, शादी फंक्शन हो या गंगा में डुबकी लगाना। निरहुआ लगभग सारे ही काम आम्रपाली दुबे के साथ करते हैं। पब्लिक में दोनों की ही जोड़ी छाई रहती है। दोनों की केमिस्ट्री देख लोगों को तो यह भी लगने लगा है कि दोनों ने गुपचुप शादी भी रचा ली है। हालांकि अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन हां दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रांग है और हाल ही में आम्रपाली दुबे ने भी अपने और निरहुआ के बॉन्ड को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं।
आम्रपाली का वीडियो देख लोगों ने यूं किया कमेंट
दरअसल एक पॉडकास्ट में आम्रपाली दुबे कहती हैं कि मेरा और दिनेश जी का बहुत ही स्ट्रांग कनेक्शन है। मुझे लगता है कि इस जन्म का नहीं है। लाइफ में एक बार मिलकर आपका किसी के साथ इतना अच्छा बॉन्ड नहीं हो सकता। हम तो पक्का पिछले जन्म का खाए हैं एक दूसरे का। आम्रपाली की बातें सुन लोगों के जमकर कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- सबको पता है आप दोनों का रिश्ता इसे पिछले जन्म तक मत लेकर जाओ। तो वहीं दूसरे ने लिखा- साफ-साफ बोले पति है तुम्हारा।


Click it and Unblock the Notifications











