आम्रपाली दुबे का ये वीडियो देख चौंक गए फैन्स, कमेंट में निरहुआ की कसम देकर फैन्स ने पूछा ये सवाल

सोशल मीडिया पर आए दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर और एक्ट्रेस की कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है, लेकिन फिलहाल तो भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहलाई जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिसे देख फैन्स के मन में तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। जी हां, इस वीडियो को देख फैन्स ने आम्रपाली को कसम दे दी है। चलिए जानते हैं कि क्या है इस वीडियो में खास।

Amrapali Dubey

इंटरनेट पर छा गया आम्रपाली दुबे का वीडियो

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस में से हैं। आम्रपाली दुबे अपने धमाकेदार डांस वीडियो के लिए पूरे इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनका वीडियो आते ही इंटरनेट पर धूम मचा देता है। फिलहाल तो आम्रपाली दुबे ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह भोजपुरी के मशहूर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के गाने पर धमाकेदार ठुमके लगाती नजर आ रही है। इस गाने का नाम है 'चोलिया के हुंक' वीडियो में आम्रपाली के एक्सप्रेशन फैन्स के दिलों की धड़कने बढ़ा रहे हैं। आम्रपाली की कातिल निगाहें और उनके डांस मूव्स फैन्स को कमेंट करने पर मजबूर कर रहे हैं।

वीडियो देख लोगों ने यूं किया कमेंट

इस बार आम्रपाली दुबे की डांस की तारीफ से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं। एक फैन ने सीधे पूछते हुए लिखा "आप निरहुआ से शादी की हो ना, सच सच बताना आपको निरहुआ की कसम " तो वहीं दूसरे ने लिखा- लगता है कि निरहुआ के प्यार में नाच रही हैं।

कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं आम्रपाली और निरहुआ

आपको बता दे आम्रपली और निरहुआ ने एक साथ 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती हैं और इनकी फिल्में पर्दे पर आते ही धूम मचा देती है दोनों के शादी और अफेयर की खबरें भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक बात तो खुद आम्रपाली ने निरहुआ से शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं वह कहते हैं कि अगर दो शादी की अनुमति मिल जाए तो वह आज ही आम्रपाली से शादी कर लेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: amrapali dubey nirahua
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X