क्या लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे निरहुआ और आम्रपाली? अब एक्टर ने बताई अपनी 'लव स्टोरी' की सच्चाई!

Nirahua Amrapali Dubey Relationship: भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अट्रैक्टिव जोड़ी माना जाता है। लोग इन्हें फिल्मी पर्दे पर तो साथ देखना ही चाहते हैं, लेकिन उन्हें लोग ऑफ कैमरा भी साथ में देखना चाहते हैं लेकिन यही लोग ये भी भूल जाते हैं कि निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं।
रिश्ते पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी
निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के स्टार हैं और उनकी जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ काफी जमती है। कई लोग तो इस बात का भी अंदाजा लगाते हैं कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे रिलेशनशिप में हैं और एक-दूसरे को खूब प्यार करते हैं। लेकिन अब इस मामले में खुद निरहुआ ने अपना पक्ष रखा है।
'मेरे लिए सारी एक्ट्रेसेस एक जैसी'
एक इंटरव्यू में निरहुआ से पूछा जाता है कि निरहुआ और आम्रपाली के बीच रिश्ता था, दोनों साथ में रहते थे लेकिन पिछले एक साल से खटपट हो गई है। अब आप लोग सार्वजनिक तौर पर मना नहीं कर रहे हो लेकिन अलग-अलग हो। इसके जवाब में निरहुआ कहते हैं- 'नहीं, ऐसा नहीं है। हमने साथ में लगातार कई फिल्में की हैं। चाहे आम्रपाली जी हों, चाहे अक्षरा जी हों, चाहे काजल जी हों, चाहे पाखी जी हों, चाहे रिंकू जी हों, चाहे रानी जी हों... किसी के भी साथ मुझे फिल्म ऑफर होती है तो मैं मना नहीं करता। मैं सबके साथ काम करता हूं। आगे भी आएंगी फिल्में तो हम साथ में ही काम करेंगे।'
'जिन लोगों को लगता है... मैं उसका क्या करूं'
इसके बाद निरहुआ से पूछा जाता है कि जैसे आपके लिए अक्षरा हैं... रानी हैं... काजल हैं... वैसे ही आम्रपाली हैं? इस पर जवाब देते हुए निरहुआ ने कहा- 'बिल्कुल, ये बात सही है कि उनके साथ ज्यादा हिट फिल्में आई हैं। जिन लोगों को लगता है कि हमारे बीच रिश्ता रहा है तो हम उनके लिए कुछ नहीं कर सकते।'
आम्रपाली निरहुआ की फिल्में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी अबतक तकरीबन 30 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। कई फिल्मों में तो इस जोड़ी ने किसिंग सीन भी किए हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। कई बार आम्रपाली और निरहुआ की फोटोज वायरल होती हैं और लोग उनकी शादी के कयास लगाने लगते हैं। लेकिन अब निरहुआ ने साफ कर दिया है कि उनके और आम्रपाली के बीच कुछ नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications