"तुम इतनी सुंदर हो, थोड़ा वजन कम करो...", मां और निरहुआ की बातें सुन आम्रपाली का टूटा दिल, छलके आंसू!

Amrapali Dubey Cries Over Weight Loss Taunt: आम्रपाली दुबे ऑन निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा खासा प्यार भी मिला है। अब दोनों को साथ में जल्दी ही 'भोजपुरी बवाल' शो में देखा जाएगा। जहां दोनों की रियल लाइफ की झलक भी देखने के लिए मिलेगी। शो का एक नया प्रोमो भी रिलीज हुआ है जिसमें आम्रपाली रोती हुई नजर आई।

Amrapali Dubey

निरहुआ और मां ने आम्रपाली को दी नसीहत

जियो हॉटस्टार पर शो भोजपुरी बवाल का लेटेस्ट वीडियो हाल ही में शेयर किया गया है। इसमें शुरुआत में आम्रपाली का ग्लैमरस अंदाज दिखाया जाता है और प्रोमो में आम्रपाली की मां के अलावा निरहुआ उन्हें नसीहत देते हुए भी नजर आते हैं।

पहले तो प्रोमो में आम्रपाली दुबे की धमाकेदार एंट्री दिखाई जाती है और उसके बाद निरहुआ उनसे कहते हैं कि आप इतनी ज्यादा सुंदर नजर आती हो। इसके बाद में आम्रपाली की मां उनसे कहती है कि आप थोड़ा सा अपनी हेल्थ पर ध्यान दो।

मां की बातों पर रोई आम्रपाली

उसके बाद में आम्रपाली दुबे भी अपनी मां की बात सुनने के बाद में उनसे कहती है कि आपकी बातें बहुत ज्यादा बुरी लग रही हैं। कोई 24 घंटे यही कहता रहता है कि वजन कम कर लो। उनका यह वीडियो देखकर फैन्स भी थोड़े इमोशनल हुए हैं और शो को लेकर भी काफी उत्साहित है।

फैन्स ने प्रोमो वीडियो पर किए कमेंट्स

वायरल हो रहे इस प्रोमो वीडियो पर एक फैन कमेंट करते हुए लिखता है कि अब भोजपुरी क्वीन की रियल लाइफ देखने के लिए मिलेगी। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आप बहुत सुंदर हो। एक अन्य यूजर कमेंट करता है कि आप जैसी हो वैसे ही अच्छी हो और आप रो मत। हम लोगों को बुरा लगता है।

कब से शुरू होगा 'भोजपुरी बवाल'?

अगर हम 'भोजपुरी बवाल' रियलिटी शो की बात करें तो आपको बता दें कि इस 2 अगस्त से स्ट्रीम किया जाने वाला है। इस शॉप को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर भी दिखाया जाएगा। शो में पवन सिंह के अलावा तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X