आम्रपाली दुबे ने देवी मां से मांगी मन्नत, मां बनने को तैयार, एक्ट्रेस के फैसले से परिवार हुआ दंग

Amrapali Dubey Wants Become A Mother: इंडस्ट्री की क्वीन कहीं जाने वाली अमरपाली दुबे आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है लेकिन इस बार वह फिर से सुर्खियों में आ गई है। 39 साल की उम्र में भी वह सिंगल है और जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है।

Amrapali Dubey

अब हाल ही में आम्रपाली दुबे ने अपने परिवार के सामने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद उनके घर वालों के तो होश उड़ ही गए हैं साथ ही फैन्स भी काफी ज्यादा हैरान है। 'भोजपुरी बवाल' का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने परिवार के सामने गंभीर फैसला रखती हुई नजर आई।

मां बनना चाहती हैं आम्रपाली

वायरल वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि आम्रपाली दुबे देवी मां के मंदिर में जाती है और हाथ में पूजा की थाली लिए हुए नजर आती हैं। उनकी आंखों में आंसू होते हैं और वह मां कालरात्रि के साथ-साथ कल्याणी के सामने सिर झुककर मन्नत मांगती हुई और धागा बांधती हुई नजर आते हैं। इसके बाद में बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनने को मिलती है जिसमें वह काफी गंभीर और इमोशनल अंदाज में कहती है।

एक्ट्रेस के पेरेंट्स हुए हैरान

आम्रपाली दुबे कहती है कि "अपनी पूरी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा फैसला लेने वाली हूं और मुझे नहीं पता है कि इस फैसले का रिजल्ट क्या होगा। मेरा परिवार कैसे रिएक्ट करेगा और मेरे फैंस कैसे रिएक्ट करेंगे। लेकिन मैं यह करना चाहती हूं और मैं मां बनना चाहती हूं।"

इसके बाद आम्रपाली दुबे का परिवार काफी ज्यादा हैरान हो गया और टेबल पर बैठे हुए उनके पैरेंट्स के अलावा रिश्तेदारों का मुंह खुला का खुला रह गया। उनके पिता हैरान होकर अपनी पत्नी से सवाल करते हैं कि क्या बोलते हो उषा? यह क्या कह रही है?

बच्चे को लेकर श्योर हैं आम्रपाली

इसके बाद पास में बैठी हुई आम्रपाली दुबे के रिश्तेदार/बहन भी सवाल करती है कि तुम इस फैसले को लेकर पूरी तरीके से तैयार हो? आम्रपाली दुबे पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब देते हुए कहती हैं कि हां मैं पूरी तरीके से इसके लिए श्योर हूं। इसके बाद अभिनेत्री अपने आंसुओं को रोक नहीं पाती और मुंह छुपा कर रोने लगती है।

शो में नज़र आएंगे ये कलाकार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जियो हॉटस्टार पर अपकमिंग रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का यह प्रोमो वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस शो में आम्रपाली दुबे के अलावा पवन सिंह, काजल राघवानी, निरहुआ और पवन सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Read more about: amrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X