शादीशुदा होते हुए भी निरहुआ ने Amrapali Dubey संग बसा लिया अपना घर? सामने आई सच्चाई

Amrapali Dubey Nirahua Wedding: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती है। दोनों ने साथ में 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'राजा बाबू', 'बॉर्डर', 'लल्लू की लैला' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। इनकी केमिस्ट्री इतनी कमाल की है कि कई लोगों को लगता है कि इन्हें शादी कर लेनी चाहिए।
आम्रपाली दुबे का खुलासा
इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि कई बार लोग यह मान लेते हैं कि इनका रिश्ता सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं है। कई बार अफवाहें भी उड़ चुकी हैं कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। हाल ही में आम्रपाली ने अपनी बहन के साथ यूट्यूब शो 'द एड शो' में इन अफवाहों पर बात की। जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा- 'जिस दिन मेरी शादी होगी, मैं खुद सबको बताऊंगी। उस दिन उन लोगों को झटका लगेगा जो अभी झूठी बातें फैला रहे हैं।'
इसके बाद आम्रपाली ने कहा- 'निरहुआ जी शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं। कृपया उन्हें इस तरह की बातों में मत घसीटिए। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और यही रिश्ता हमेशा बना रहेगा।'
निरहुआ भी दे चुके हैं सफाई
दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी पहले इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- 'आम्रपाली और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इससे पहले भी जब मैं पाखी हेगड़े के साथ काम करता था, तब लोग हमारे रिश्ते की अफवाहें उड़ाते थे। लेकिन सच्चाई यह है कि हम सभी अपने काम को लेकर गंभीर हैं और आपस में दोस्त हैं।'
आम्रपाली की पहली फिल्म से बनी सुपरहिट जोड़ी
आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी, जिसमें वो पहली बार निरहुआ के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी और तभी से उनकी जोड़ी लोगों के बीच फेवरेट बन गई।


Click it and Unblock the Notifications