..................... Amrapali Dubey and Pradeep Pandey Chintu wedding picture went viral - Hindi Filmibeat

Nirahua नहीं बल्कि Amrapali Dubey ने इस शख्स के साथ बसाया घर, दुल्हन बनी एक्ट्रेस की सामने आई तस्वीरें

Amrapali Dubey Bridal look

भोजपुरी यूट्यूब की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। अक्सर वह अपने फैंस के साथ में अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। लेकिन एक बार फिर से उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद में हर कोई उनकी शादी की चर्चा करने लगा है। कुछ लोग तो कमेंट बॉक्स में उनको बधाई दे रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस के साथ में इस तस्वीर में दिनेश लाल यादव निरहुआ नहीं बल्कि भोजपुरी के दूसरे एक्टर नजर आ रहे हैं।

आम्रपाली दुबे को ब्राइडल लुक में देख फैंस हुए एक्साइड

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ के अक्सर प्यार के चर्चे होते रहते हैं। दोनों के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। लेकिन जब भी दोनों से पूछा गया तो हमेशा उन्होंने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया। लेकिन इसके बावजूद उनके रिलेशनशिप की खबरों को लेकर विराम नहीं लग पाया। आम्रपाली दुबे के फैंस उनकी शादी को लेकर हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन वायरल हो रही तस्वीरों में आम्रपाली दुबे को ब्राइडल लुक में देखा जा रहा है और उनके साथ में भोजपुरी के एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू नजर आ रहे हैं।

आम्रपाली दुबे की शादी की तस्वीर का सच

दरअसल, आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडे की इस लेटेस्ट तस्वीर को फिल्ममेकर प्रशांत-निशांत ने साझा किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि "तैयार हो जाओ 'विवाह' और 'विवाह 2' की सफलता के बाद में भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे मनोरंजक पारिवारिक फिल्म 'विवाह 3' आने वाली है। जल्दी ही फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। जिसके साथ रिलीज डेट भी बता दी जाएगी।" दरअसल आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे की यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म की है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रिश्ता

इसी के अलावा आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इश्क के चर्चे हमेशा होते रहते हैं। आम्रपाली दुबे ने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से दिनेश लाल यादव के साथ में अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद भी आई। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री इतनी ज्यादा अच्छी लगी कि उन्हें सच में लोग पति-पत्नी मानने लगे। हालांकि दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर सफाई दे चुके हैं कि उनके बीच में दोस्ती के अलावा कुछ भी नहीं है। लेकिन अक्सर एक्ट्रेस और निरहुआ को साथ में देखा जाता है और इसी के चलते दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे अभी भी होते हैं।

Read more about: amrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X