..................... Amrapali Dubey Akshara Singh Reunion after fighting years for pawan singh Amrapali Dubey Akshara Singh fight reason - Hindi Filmibeat

सालों बाद एक हुई अक्षरा सिंह-आम्रपाली दुबे, पवन सिंह ने घोला था जहर, जानिए क्यों हुई थी लड़ाई

Amrapali Dubey Akshara Singh Reunion: भाजपुरी सिनेमा में एक सलमान खान और शाहरुख खान जैसा रीयूनियन देखने को मिला है। हम बात करें रहे हैं अभिनेत्री अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे की। आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह सालों बाद साथ में मस्ती करते दिखी और सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है। इसे भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा पैचअप माना जा रहा है।

Amrapali Dubey Akshara Singh Reunion

पवन सिंह ने घोला था जहर

पिछले कई सालों से अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे एक दूसरे की शकल देखने के लिए भी तैयार नहीं थीं और अब दोनों पहले की तरह बेस्ट फ्रेंड की तरह मस्ती करती दिखाई दी हैं। बता दें कि बॉन्डिंग ऐसी थी कि लोग इन्हें सगी बहनें समझते थे। लेकिन फिर आया वो विवादित साल, जिसने इस दोस्ती में जहर घोल दिया। ये जहर घुला था पवन सिंह के कारण।

अक्षरा सिंह का विवादित ब्रेकअप

इस दोस्ती के टूटने की सबसे बड़ी वजह सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह का विवादित ब्रेकअप माना जाता है। पवन सिंह ने अचानक दूसरी शादी की और अक्षरा के साथ उनके रिश्ते का अंत बेहद कड़वाहट के साथ हुआ।

गलतफहमियाों से बनी दरार

खबरों की मानें तो, उसी दौर की आपसी गलतफहमियों ने इन दो सहेलियों के बीच बातचीत के सारे रास्ते बंद कर दिए थे। जो सहेलियां कभी एक-दूसरे के बिना नहीं दिखती थीं, वे सालों तक एक-दूसरे के लिए अजनबी बन गईं।

अक्षरा सिंह आम्रपाली की लेटेस्ट तस्वीरें

सालों की इस कोल्ड वॉर का अंत आखिरकार एक डिजिटल पोस्ट के जरिए हुआ। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों की हंसी बता रही है कि अब उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं बचा है। अक्षरा ने इन तस्वीरों के साथ जो इमोजी लगाए, वो काफी कुछ बयां कर रहे हैं। उन्होंने लाल दिल के साथ नजरबट्टू और दो सहेलियों वाला इमोजी लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X