अक्षय कुमार ने किया कुछ ऐसा कि अमिताभ को कहना पड़ा..'NOT DONE अक्षय'
Recommended Video

IFFI 2017 में अक्षय कुमार द्वारा अमिताभ बच्चन दोनों पहुंचे। इस साल IFFI 2017 में अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। अमिताभ बच्चन को ये अवार्ड खुद अक्षय कुमार ने दिया और अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का 'फादर' बताया।
अमिताभ बच्चन को जब अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर बुलाया गया तो अक्षय कुमार खुद उन्हें स्टेज से उतरकर लाने पहुंचे। स्टेज से नीचे उतरकर अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन को पैर छू को प्रणाम भी किया और अमिताभ बच्चन ने उन्हें गले से लगा लिया। ये बहुत ही प्यारा मोमेंट था लेकिन अमिताभ बच्चन शर्मिंदा हो गए। उन्होंने कहा कि अक्षय को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
आपको बता दें कि समापन समारोह में अमिताभ बच्चन ने जाति, वर्ण, नस्ल या धर्म से इतर लोगों को साथ लाने की सिनेमा की ताकत के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि सिनेमा एकमात्र ऐसा माध्यम है जहां सिर्फ तीन घंटे में 'आदर्श न्याय' मिलता है और इस फिल्म उद्योग का हिस्सा होकर वह गौरवान्वित महसूस करते हैं।
IFFI 2017 में अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के अलावा समापन समारोह में सलमान खान और करण जौहर भी शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications