बाबा बागेश्वर से मिलने होटल के कमरे में पहुंची एक्ट्रेस, मचा बवाल, लोग बोले- बेडरूम वाला आशीर्वाद..

Akshara Singh At Bageshwar Dham's: बागेश्वर बाबा नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री जरा सी उम्र में काफी लोकप्रिय हो चुके है। हाल ही में मुंबई पहुंचे। यहां कई स्टार्स ने उनका हाथ जोड़कर-माला पहनाकर स्वागत किया और तमाम सितारे उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे। अब इस लिस्ट में एक और मशहूर अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है।
भोजपुरी एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी बागेश्वर बाबा की शरण में पहुंची हैं। अक्षरा सिंह ने बागेश्वर बाबा से मिलने की अपनी एक तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर भी की है। इस तस्वीर में बागेश्वर बाबा एक बिस्तर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने गुलाबी रंग का एक चोगा पहना हुआ है। वहीं, अक्षरा सिंह हाथ जोड़कर नीचे बैठी हुई हैं।
बाबा और अक्षरा सिंह का ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही लोग उनकी इन तस्वीर को लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। दिलचस्प कमेंट से अक्षरा की इन तस्वीरों का कमेंट सेक्शन पटा दिखाई दे रहा है।
अक्षरा सिंह और धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री की इन तस्वीर के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, "आम लोगों के लिए दरबार और स्पेशल के लिए बेडरूम।" इसके साथ ही एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आश्रम इन मेकिंग!!" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "बेडरूम में आइए ना मैम क्या नाम है आपका।" एक और ट्रोल ने लिखा, "बेडरूम वाला आशीर्वाद मिलेगा मैडम को।" एक और शख्स ने अक्षरा और बाबा का मजाक बनाते हुए लिखा, "गलत जगह पर पहुंच गई अश्ररा जी।" पूरा का पूरा कमेंट सेक्शन ऐसे ही गंदे गंदे कमेंट से पटा दिखाई दे रहा है।
बागेश्वर बाबा से मिलने के बाद अक्षरा सिंह के चेहरे पर मुस्कान और चमक दोनों ही साफ देखी जा सकती हैं। अक्षरा सिंह बाबा से मिलने के लिए सलवार सूट पहनकर बहुत ही सिंपल लुक में पहुंची थीं। अक्षरा सिंह ने बागेश्वर बाबा से अपनी मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ''आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए शब्द नहीं है गुरुजी।''
अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, गायिका-अभिनेत्री शहनाज गिल, गोविंद नामदेव और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव सहित भारतीय हस्तियों को राघव शर्मा के आवास पर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात करते देखा गया। सोशल मीडिया पर बाबा बागेश्वर का स्वागत करके हुए सितारों को देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











