..................... Akshara Singh want to get married, reveal her wedding date after pawan singh divorce news came - Hindi Filmibeat

पवन सिंह के तलाक की खबरों के बीच अक्षरा सिंह ने किया शादी का ऐलान ? खुद ही बता दी वेडिंग डेट...

Akshara Singh

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह आए दिनों अपनी निजी जिदंगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि पवन सिंह हाल ही में एक रियलिटी टीवी शो में कहा था कि उनकी पहली पत्नी देवी थी, लेकिन दूसरी शादी भी नहीं टीकी अभी तलाक का मामला चल रहा है। बता दें कि जहां एक तरफ ज्योति सिंह अपने पति से लौट आने की गुजारिश कर रही हैं वहीं दूसरी ओर पवन सिंह का तलाक वाला बयान चर्चाओं में आया है।

अक्षरा ने किया शादी का ऐलान

जब से पवन सिंह का तलाक वाला बयान सोशल मीडिया वायरल हुआ है तब से अक्षरा सिंह और पवन सिंह के नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गए हैं। वहीं एक वीडियो अक्षरा सिंह क सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह एक इंटरव्यू दे रही हैं और इस इंटरव्यू में अक्षरा अपनी शादी की डेट का ऐलान करती नजर आ रही हैं।

अक्षरा ने बताई शादी की डेट

एक रिपोर्टर अक्षरा सिंह से पूछती है कि आप शादी कब करोगी तभी अक्षरा कह देती हैं कि आप कब कर रही हो ? रिपोर्टर कहती है कि वह अभी छोटी है यही बात अक्षरा भी कहती हैं कि वह भी अभी छोटी हैं वह अपने मां, बाप का नाम रौशन करना चाहती हैं। अक्षरा कहती हैं वह अभी बहुत काम करना चाहती हैं अपने दर्शकों के लिए। अक्षरा आगे कहती हैं कि फिलहाल तो मुझे लड़कों को दीवाना बनाना है तो ये सब मत पूछो, लेकिन रिपोर्टर के बार-बार शादी को लेकर सवाल पूछने पर अक्षरा सिंह कहती हैं कि हां मैं शादी करूंगी वो भी 30 फरवरी को।

अक्षरा सिंह का ये वीडियो देख आग बबूला हुए लोग

बता दें कि अक्षरा सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-बाबा रे एटीट्यूड तो देखो मैडम का। इसीलिए पवन सिंह ने नहीं की शादी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-कितना घमंड करना भी ठीक नहीं है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- हां अभी बहुत छोटी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X