Akshara Singh: सफेद चोगा पहन इस हसीना ने दिखाई मस्तानी अदाएं, फैंस बोले - 'मार डालोगी क्या'!

akshara singh

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपने हॉट लुक और वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस चर्चा में है।

दरअसल, अक्षरा सिंह पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं, जिसमें वे सफेद रंग के चोगे या यूं कहें कि बाथरोब में नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों और वीडियो को देख कर लग रहा है जैसे कि वह किसी पानी के जहाज पर हैं।

अक्षरा सिंह ने इस लुक की जब अपनी पहली फोटो पोस्ट की थी तो उसमें अपनी टांगे फ्लांट करती मादक अंदाज में पोज देती नजर आई और इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, "डार्लिंग ♥️, आपको खिलने के लिए घास की ज़रूरत नहीं है 🌼 थोड़ी स्व-संतुष्टि ही काफी है ✨🤞🧿 समुद्री हवा और अपनी सनशाइन पूर्ण है। शरा अक्षरा की इस पोस्ट को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया। अक्षरा की क्रूज, बाथरोब और सनशाइन के साथ सेल्फ लव की इस तस्वीर पर उनके फैंस और फॉलोअर्स ने खूब कमेंट भी किया। किसी ने लिखा, मार ही डालोगी क्या, तो किसी ने उन्हें ऑसम कमेंट किया। वहीं कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि ब्रेकअप के बाद लड़कियां हॉट हो जाती हैं। कुछ फैंस उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीना का खिताब देते नजर आए।

इस लुक के साथ क्रूस पर अक्षरा सिंह ने जब अपनी दूसरी तस्वीर पोस्ट की तो उसे 50 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया और भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता ने भी दिल के इमोजी बनाए। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अक्षरा ने लिखा कि मैं अपना माइंड खो चुकी हूं और हार्ट को पा चुकी हूं।

जब अक्षरा ने इस लुक के साथ अपनी तीसरी तस्वीर पोस्ट की तो उन्होंने हिंदी में कैप्शन दिया और लिखा, अपने किरदार से महकता है इंसान ,
चरित्र को पवित्र करने का इत्र नहीं आता ♥️🧿🤍। अक्षरा के हिंदी में कैप्शन देने के बाद भोजपुरी एक्टर अरविंद कल्लू भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए और अक्षरा को फायर इमोजी कमेंट में दिए। अक्षरा की इस पोस्ट को 80 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया।

ऐसा लग रहा है कि अक्षरा सिंह अपने इस लुक और self-love से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। सिर्फ तस्वीरें ही काफी नहीं थी बल्कि अक्षरा सिंह ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वे कभी क्रूज के पास खड़ी होकर, कभी सोफे पर लेट कर तो कभी मादक अंदाज में पोज देते हुए तो कभी बेड पर बैठे हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अक्षरा ने लिख अपने फैंस को गुड मॉर्निंग कहा। अक्षरा की इस पोस्ट को 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया।

बहरहाल, अक्षरा अपने इंस्टाग्राम पर इतनी फोटो और वीडियोज पोस्ट करती हैं कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 5.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X