Akshara Singh: 'बिल्लो रानी' बन इस हसीना ने मचाया बवाल, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज!

Akshara Singh

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपने हॉट लुक और वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण चर्चा में रहती हैं। फैंस और फॉलोअर्स को अपनी लाइफ की पल-पल की जानकारी देने वाली अक्षरा ने हाल ही में फैंस को बताया था कि उनका नया गाना 'बिल्लो रानी' जल्द ही होने वाला है। इस दौरान उन्होंने गाने का पोस्टर भी रिलीज किया था।

आखिरकार उनका गाना 'बिल्लो रानी' रिलीज हो चुका है। सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब पर इसे रिलीज किया गया है। गाने को मात्र 8 घंटे में 5 लाख से व्यूज मिल चुके हैं। बता दें, इस गाने को डायरेक्ट किया है अलीशा सिंह ने। साथ ही कोरियोग्राफी भी अलीशा सिंह ने ही की है। फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि फैंटास्टिक ब्लॉकबस्टर सॉन्ग है ये। वहीं कुछ अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कह रहे हैं। कुछ लोग अक्षरा सिंह के एक्सप्रेशंस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं बहुत से लोग उन्हें नंबर वन सिंगर का खिताब दे रहे हैं।

इस गाने के बिहाइंड द सीन वीडियो को भी अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और बताया कि उन्हें उनकी फ्रेंड अलीशा सिंह ही डांस मूव्स सिखाएं हैं। अक्षरा सिंह की इन वीडियोज और गाने को हजारों की तादाद में लोग लाइक कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह ने इस गाने से जुड़ी और भी कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को लिखा, मेरे हुस्न के जलवे कमाल है, क्या आप इसके आगे की लाइन बता सकते हैं। इस वीडियो में रिकॉर्ड होते गाने के बिहाइंड द सींस को देखा जा सकता है।

आपको बता दें, अक्षरा सिंह इसके अलावा भी अपनी हाल ही में पोस्ट की गई फोटोज के कारण चर्चा में थीं। दरअसल, अक्षरा सिंह ने बाथटब में बैठकर फोटो खिंचवाई थी। ऐसा माना जा रहा था कि अक्षरा का ये फोटोशूट भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा से इंस्पायर है क्योंकि इससे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी बाथटब में बैठकर रिलैक्सिंग पोज देते हुए ऐसा ही फोटोशूट करवाया था।

बहरहाल, अक्षरा अपने इंस्टाग्राम पर इतनी फोटो और वीडियोज पोस्ट करती हैं कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 5.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वे अब तक अपने इंस्टाग्राम पर 4 हजार से अधिक पोस्ट डाल चुकी है जिसमें वीडियो और फोटोज शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X