'थूककर चाटती...', Akshara Singh ने पवन सिंह संग दोबारा बातचीत को लेकर दिया ऐसा बयान, बोलीं- झुक नहीं सकती...

Akshara Singh On Pawan Singh: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहीं जाती है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर कर चर्चा में रही है। एक वक्त हुआ करता था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन बाद में उनका रिश्ता ज्यादा आगे तक जा नहीं पाया और टूट गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अचानक से पवन सिंह ने किसी और के साथ में शादी रचा ली थी और रिश्ता टूटने के बाद अक्षरा सिंह काफी ज्यादा दर्द में भी रही। काफी कोशिशें के बाद में उन्होंने इस रिश्ते से मूव ऑन किया। आज के वक्त में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच में कोई बातचीत नहीं होती है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि अक्सर अक्षरा सिंह और पवन सिंह दोनों ही एक दूसरे पर कोई भी वार करने का मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह ने कहा था कि अक्षर उनके कारण गाना गा रही है।
अब हाल ही में पॉडकास्ट 'का हाल बा' के दौरान अक्षरा सिंह ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि "कोई बात नहीं, अगर यह बोलकर उनको खुशी मिलती है तो उनको कहने दो।" जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि अगर कभी वह दोनों मिलते हैं तो उनके बीच में नॉर्मल बात होगी या नहीं। इस पर भी अक्षरा ने बहुत ही दो टूक जवाब दे दिया।
अक्षरा सिंह ने इस पर बात करते हुए कहा कि "अक्षरा सिंह नाम है। एक बार थूक दिया तो वहां पर चाट नहीं सकती है। पलट कर नहीं देख सकती है और यह मेरा जीवन जीने का तरीका है। लेकिन अगर काम की बात है तो उसके लिए ईश्वर की कृपा से मैं किसी के भी सामने नहीं झुकती हूं। गलत के आगे में कभी भी नहीं झुक सकती हूं।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं मरना पसंद करूंगी लेकिन झुकना बिलकुल भी नहीं। इसी मिजाज के साथ में मैं अपनी जिंदगी को जीती हूं और इसी के कारण मेरा काम में कई बार काफी ज्यादा नुकसान भी हो जाता है।" अब लगातार अक्षरा सिंह का यह बयान तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications