Akshara Singh से ऐसे ऐसे काम करवाते थे Pawan Singh, भोजपुरी एक्ट्रेस ने सरेआम किया एक्सपोज, Video!

Akshara Singh exposed Pawan Singh- हर इंडस्ट्रीज की कुछ लव स्टोरीज होती हैं जो कि काफी चर्चा में रहती हैं। चाहे वो रिश्ता रहे या खत्म हो जाए, उन दोनों को लेकर बातें होती रहती हैं। ऐसे ही दो स्टार्स भोजपुरी इंड्स्ट्री में भी हैं।
हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की। सभी जानते हैं कि लंबे समय तक दोनों साथ थे और शादी तक का मन बना लिया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये दावा भी किया जाता है कि अक्षरा उनको अपना पति ही मानती थीं। लेकिन अब दोनों साथ नहीं है और अक्षरा सिंह पवन सिंह को लेकर काफी गुस्से में हैं।
कुछ समय पहले शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर अक्षरा ने कई खुलासे करते हुए पवन सिंह को बेनकाब किया था। लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अक्षरा सिंह ने 'रखैल' शब्द का इस्तेमाल करके सबको हैरान कर दिया है। ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब वायरल हो रहा है।
क्या बोलीं अक्षरा सिंह?
भोजपुरी एक्ट्रेस इस पॉडकास्ट के दौरान काफी दुखी थीं और कई बातें बताईं। पवन सिंह को लेकर अक्षरा ने कहा, ''मैं मरती मरती बची हूं, वो जहन में अब भी आचा है तो कांप उठती हूं। बिना बात के भी मुझे माफी मांगना होता था क्योंकि उससे इगो सैटिस्फाइड हो रहा है। पूरा पैर पे गिरके माफी मांगो, ऐसे पैर छुओ और माफी मांगो। हां मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दीजिए आज के बाद नहीं होगी। मुझे किसी की रखैल बनकर नहीं रहना था।'' अक्षरा सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
अक्षरा के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''गलत बोल रही हो शर्म करो।'' एक ने लिखा, ''थप्पड़ मारो उसको।'' एक ने लिखा, ''कोर्ट मे केस करो सब लोग आपके साथ हैं।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा किया बहन।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications