..................... Akshara Singh once revealed that Ravi Kishan called her a sack of potatoes. - Hindi Filmibeat

कभी इस सुपरस्टार ने Akshara Singh को कहा था 'आलू का बोरा', बोलीं- वो बात मेरे दिल पर लगी थी...

Akshara Singh Body Shamed By Ravi Kishan: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने करियर और निजी जिंदगी के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी काफी पसंद की जाती हैं। लेकिन अक्षरा सिंह ने अपने शुरुआती करियर के दौरान कई बड़े खुलासे किए थे। साथ ही उन्होंने बताया था कि रवि किशन ने उनकी बॉडी शेमिंग की थी। इसके बाद में वह नाराज हो गई थी।

Akshara Singh Body Shamed By Ravi Kishan

एक्टिंग में इंटरेस्टेड नहीं थी अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने हाल ही में जिंगाबाद नाम के एक यूट्यूब चैनल के साथ में पॉडकास्ट शूट किया। यहां पर उन्होंने काफी कुछ कहा है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में वह एक्टिंग में इंटरेस्टेड नहीं थी। उन्हें रवि किशन ने पहली फिल्म ऑफर की थी। इस दौरान रवि किशन ने ही उनकी बॉडी शेमिंग कर दी थी।

अक्षरा सिंह को कहा गया था आलू का बोरा

अक्षरा सिंह ने इस पर बात करते हुए आगे बताया कि "जब उन्होंने मुझे स्क्रीन पर देखा तो मेरी काफी ज्यादा तारीफ की। मैं तब डांस कर रही थी तो उन्होंने कहा कि यह कितनी प्यारी है और स्माइल भी कितनी अच्छी है। लेकिन उन्होंने जो बाद में बोला वह मुझे बुरा लगा। उन्होंने मुझे आलू का बोरा कहा और कहा कि इतनी मोटी है। दिन भर खाती ही रहती है क्या। तो मैंने उनको कहा कि मैं खाती नहीं हूं। फिर मैंने कहा कि कास्ट तो आपने किया है। मैं आपसे पूछने या फिर बोलने के लिए गई थी?"

अक्षरा सिंह ने आगे बताया कि "मैं उन्हें बहुत बड़ा स्टार मानती थी। ये इसीलिए हुआ था क्योंकि उन्होंने मुझे काफी कंफर्टेबल कर दिया जैसे घर की तरह होता है। वह कहते थे कि जो यह कह रही है इसकी बात सुनो। तो वो स्पेस देने के बाद में मैं कंफर्टेबल हो गई।"

अभिनेत्री आगे कहती है कि "मैंने उनको कहा कि आप होंगे अपने घर में स्टार। आप मुझे आलू का बोरा कैसे कह सकते हो। मुझे उनकी बात बहुत बुरी लगी और दिल पर लग गई थी। मैंने गाना शूट करने के बाद सोच लिया था कि मैं उनको जरूर करके दिखाऊंगी। सब सुन रहे थे साइट पर तो मुझे उनकी बात भी खा रही थी कि उन्होंने मुझे ऐसे कैसे बोल दिया था? लेकिन फिर मैंने 9 दिन का नवरात्रि व्रत किया और सिर्फ फलों पर रही।"

अक्षरा सिंह का करियर

अगर हम अक्षरा सिंह के करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें कि साल 2011 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। वह तकरीबन 15 या 16 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि जब वह 9वीं क्लास में थी तब उनको पहली फिल्म ऑफर हुई थी।

Read more about: akshara singh ravi kishan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X