जब एक 16 साल के लड़के को Akshara Singh से हो गया था प्यार, ट्रक पर चढ़कर करने लगा था ऐसी हरकत!

Akshara Singh Shocking Revealation: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर है। आज के समय में वह किसी भी पहचान की मोहताज भी नहीं है और आपको बता दें कि वह अपने प्रोफेशनल करियर से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में रही है। उनका नाम पवन सिंह के साथ में भी जोड़ा गया था।
लेकिन अब इसी बीच अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि एक 16 साल के लड़के को उनसे प्यार हो गया था। इस दौरान अक्षरा सिंह ने इस बात पर खुलकर बात भी की और बताया कि ऐसा कब और कैसे हुआ था।
अक्षरा सिंह ने इस वीडियो में बात करते हुए कहा कि "एक प्यार करने वाला 16 साल का लड़का मिला था। मुझे आज तक वो लड़का बहुत अच्छे से याद है। पता नहीं अब कहां होगा। लेकिन वह एकदम गोलू मोलू सा और गोरा सा बच्चा था। मैं बेतिया कैंपेनिंग में गई थी। वहां मैं देख रही हूं तकरीबन 10 किलोमीटर हमारी लंबी यात्रा थी।"
अभिनेत्री ने आगे इस वीडियो में बात करते हुए कहा कि "वो लड़का कभी ट्रक पर, कभी गाड़ी पर, कभी बाइक पर कूद रहा था। मैं उसको देख रही थी और नोटिस भी कर रही थी। मुझे उसे पर बहुत तरस आ रहा था और मैंने उसको एक पानी का बोतल दिया। थोड़ी देर बाद वह ट्रक पर जाकर खड़ा है और इस पानी से नहा रहा है।"
अक्षरा सिंह ने इस वीडियो में बताया कि "वो मेरे दिए हुए पानी से नहा रहा है और ऐसे झूम रहा है। तो वो देख कर इतना मुझे अंदर से मैं भावुक हो गई थी। मुझे रोना आ रहा था।"


Click it and Unblock the Notifications