..................... Akshara Singh On Her Marriage Plans She Said what her partner would be like - Hindi Filmibeat

कब होगी Akshara Singh की शादी? खुद किया खुलासा! बताया कैसा होगा एक्ट्रेस का पार्टनर?

Akshara Singh

Akshara Singh On Her Marriage: अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि अक्सर किसी न किसी वजह के चलते वह विवादों में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी उम्र 31 साल की हो गई है और अक्सर उनके फैंस उनसे सवाल करते हैं कि वह शादी क्यों नहीं कर रही है।

इससे पहले भी अक्षरा सिंह का नाम कई सारे लोगों के साथ में जोड़ा जा चुका है। लेकिन सबसे ज्यादा अक्षरा सिंह का नाम पवन सिंह के साथ में जोड़ा गया और इतना ही नहीं बाद में अक्षरा सिंह ने खुद पवन सिंह पर कई सारे गंभीर आरोप भी लगाए थे।

अब हाल ही में अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जिसमें वह एक पॉडकास्ट में बैठी हुई नजर आ रही है। जहां उनसे सवाल किया गया कि वह शादी कब करने वाली है। सब अक्षरा सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि "मैं 30 फरवरी को शादी करूंगी।"

अक्षरा सिंह ने आगे गाना भी गाया और कहा कि "ढूंढ रही हूं मैं ऐसा दीवाना, थोड़ा सा पगला थोड़ा सियाणा। कोई मिलने तो दीजिए साथी। किसी भी लल्लू पंजू से तो शादी नहीं कर लूंगी। अच्छा चाहिए जो हाथ में हाथ मिलाकर चले। मेरे मिजाज हो, मुझे समझने वाला हो, पुचका खिलाने वाला हो। मुझे ऐसी ही छोटी-छोटी खुशियां चाहिए।"

अक्षरा सिंह इस वीडियो में आगे बात करते हुए कहती है कि "कोई बहुत बड़ा नहीं चाहिए। मुझे यही छोटी-छोटी खुशियां चाहिए जिसे इंजॉय कर सकूं। वैसा कोई मिला ही नहीं।" अब लगातार अक्षरा सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस पर लोग अपनी टिप्पणियां भी करते देखे जा सकते हैं।

Read more about: akshara singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X