Akshara Singh ने भोजपुरी सिनेमा में होने वाले कास्टिंग काउच को लेकर किया खुलासा, बोलीं- बाबू तो काबू से बाहर..

Akshara Singh On Casting Couch In Bhojpuri Industry: अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी पसंद की जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह हाल ही में हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर काफी बड़े-बड़े खुलासे किए हैं।
अक्षरा सिंह से इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है? इस पर अक्षरा सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि जिसका मन होता है वह समझौते के लिए तैयार हो जाता है। कोई भी जबरदस्ती कुछ करवा नहीं सकता है।
अक्षरा सिंह का यही मानना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसा कुछ नहीं होता है बल्कि प्यार होता है। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हर महीने 20 बार प्यार हो जाता है और फिर चेंज हो जाता है। लड़कियां गलत हो जाती है और यहां पर सबके दिलों में भरपूर प्यार होता है। भावनाएं भरी हुई होती है।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "सब प्यार करने के लिए आगे रहते हैं और बेचारी लड़कियां यही सोचती है कि वह मुझे प्यार कर रहा है। लेकिन बाबू तो काबू से बाहर है।" अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर भी बात की और जब उनसे सवाल किया गया कि क्यों एक्ट्रेसेस की नाभि को लिरिक्स में फोकस किया जाता है?
इस पर अक्षरा सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि "कई गलतियां तो मुझसे भी हुई है और शुरुआत में ऐसे बहुत सारे गाने मैंने भी किए हुए हैं। पटना से होने की वजह से मुझे भी कई बार कुछ शब्द समझ में नहीं आया करते थे। आज भी कुछ शब्द ऐसे हैं जो मुझे समझ नहीं आते हैं। लेकिन नाभि पर यह लोग इसीलिए जाते हैं क्योंकि कुछ दर्शकों को यह अट्रैक्टिव लगता है।"
अक्षरा सिंह ने आगे बात करते हुए कहा कि "ये आर्टिस्ट पर डिपेंड होता है कि उसको यह गाने में चाहिए या फिर नहीं। आर्टिस्ट ही इसका चुनाव करता है और इसमें लेखक की कोई भी गलती नहीं होती है।"


Click it and Unblock the Notifications