बिहार चुनाव में अक्षरा सिंह नहीं कर रहीं खेसारी लाल का सपोर्ट, बोलीं- वो मेरा अनादर करेंगे तो...

बिहार विधानसभा चुनाव इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। चारों तरफ बस चुनाव के ही चर्चे हो रहे हैं। बता दें कि इस चुनावी माहौल में राजनेताओं के साथ ही फिल्म स्टार्स भी चुनाव में दौड़ पड़े हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट एक्टर खेसारी लाल यादव भी राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के सपोर्ट्स से छपरा सीट से खड़े हैं। जहां तमाम लोग खेसारी लाल यादव का सपोर्ट कर रहे हैं वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खेसारी लाल पर बरस पड़ी हैं।
वो मेरा अनादर करते हैं...
अक्षरा सिंह ने बेबाकी से खेसारी लाल पर निशाना साधा है। दरअसल न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में अक्षरा सिंह कहती हैं कि खेसारी लाल सरेआम मेरा अनादर करते हैं तो हम कहां से उनका सपोर्ट करेंगे, लेकिन हां एक इंसानियत के नाते क्योंकि वो भी हमारी ही इंडस्ट्री से हैं। इसलिए हम यही कहेंगे कि वो भी आगे बढ़ें। अक्षरा आगे कहती हैं कि हमारी इंडस्ट्री के लोग बस तरक्की ही करें। इससे हमारी ही इंडस्ट्री का नाम होगा। मैं तो सबको बस इसी नजरिए से देखती हूं।
पवन सिंह और खेसारी लाल लगा चुके हैं अक्षरा पर आरोप
आपको बता दें कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों ही अक्षरा सिंह का नाम तक अपनी जुबान पर नहीं लेते हैं। दोनों ही स्टार्स ने अक्षरा सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि इन दोनों की वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया था। वैसे तो अक्षरा सिंह और पवन सिंह के अफेयर की खबरें की काफी उड़ी थीं। दोनों की शादी तक की बातें चलने लगी थीं, लेकिन अचानक ही पवन सिंह ने बलिया जाकर ज्योति सिंह से शादी कर ली। जिसके बाद अक्षरा सिंह टूट गईं। वहीं शादी के बाद ज्योति सिंह ने अक्षरा पर आरोप लगाया था कि वह पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications