'रहना है तो औकात में रहो..' अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, पावर स्टार ने भी दिया जवाब!

Akshara Singh Pawan Singh- भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह इस वक्त कई कारणों से खबरों का हिस्सा हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर कई आरोप लगाती हुई दिख रही हैं।
सभी जानते हैं कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं लेकिन किसी को ये नहीं पता था कि ये रिश्ता इस मोड़ पर इस तरह खत्म होगा।
हाल ही में अक्षरा सिंह और पवन सिंह शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट पर अलग अलग पहुंचे और दोनों ने इसपर खुलकर बात की। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कहा था कि, ''आखिरी बार जब उनसे बात हुई थी, रहना है तो औकात में रहना पड़ेगा। नहीं रहना है तो भाग। ये शब्द थे उनके। चुटकी बजाकर उन्होने कहा।'' अक्षरा सिंह का ये वीडियो जैसे ही सामने आया लोग पवन सिंह को ट्रोल कर रहे हैं।
पवन सिंह का जवाब
इसके बाद पवन सिंह शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे। उन्होने अक्षरा को लेकर जवाब दिया था। उन्होने कहा, ''हां ये बात पूरी तरह से सच है कि मैंने कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाया था। इसके बाद उनसे कहा था कि रहना हो तो ढंग से रहिए। नहीं तो नमस्ते प्रणाम करिए। हालांकि अब मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि वो जहां भी रहें खुश रहें। वो बस अपना काम करें, मुझे आगे कुछ नहीं कहना।'' पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बयान चर्चा में रहें हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह के साथ किसी तरह का विवाद चर्चा में आया है। कुछ समय तक लगातार उनका विवाद खेसारी लाल यादव के साथ भी रहा है। इस दौरान दोनों को एक दूसरे पर हमला बोलते हुए नजर आए थे। फिलहाल अक्षरा सिंह अपने कानूनी विवाद को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications