..................... Akshara Singh has fallen in love again after her breakup with Pawan Singh - Hindi Filmibeat

Pawan Singh के बाद अब किसके लिए धड़का Akshara Singh का दिल? खुद बताया शादी का प्लान!

Akshara Singh Love Life: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह अपने करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया और बताया कि उनको दोबारा प्यार हो चुका है। जैसा कि हम सभी को पता है कि यह पहले भी अक्षरा सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं। उन्होंने खुद इस बात को खुलासा किया था कि वह पवन सिंह को पहले डेट कर चुकी है और रिश्ता बहुत ही खराब मोड़ पर खत्म हुआ था।

Akshara Singh

हाल ही में अक्षरा सिंह ने जिंगाबाद नाम के एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया। जहां पर उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्हें प्यार दोबारा नहीं हुआ है। एक्ट्रेस में साफ बात करते हुए कहा कि "हुआ है ना, चल रहा है। दोबारा क्या होता है, जो पुराना हो चुका है वह भूतकाल में चला जाता है। अब मैं भविष्य की चिंता करती हूं वर्तमान की चिंता करती हूं। अगर भूतकाल पर अटकी रहूंगी तो भूत बन जाऊंगी।"

नए प्यार की हुई है शुरुआत

उसके बाद में अक्षरा सिंह ने कहा कि "अभी सर टाइम है। अभी मैं प्यार के प ही पहुंच पाई हूं और थोड़ा सा प्रक्रिया भी होने दो। इसके बाद बताऊंगी। प्यार के बिना कोई भी नहीं रह सकता है।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिनेत्री ने अपने लवर का नाम रिवील नहीं किया है। इस पर उन्होंने कहा कि "मैं अभी बात नहीं सकती हूं क्योंकि मुझे नजर बहुत तेज लगती है अगर नजर लग गई तो।"

शादी पर बोली अक्षरा सिंह

इसके बाद में अक्षरा सिंह ने शादी को लेकर भी बात की और कहा कि "शादी का तो पता नहीं है क्योंकि पहले इंसान को देखना चाहिए, उसको जानना चाहिए और माइंडसेट मिलेगा या नहीं यह देखना चाहिए। काफी सारी नेगेटिव चीजों को डील कर पाएगा या नहीं यह भी देखना होता है। तो बहुत सी चीजें होती हैं वह समझ आ जाती है तो देखा जाएगा शादी का। अभी नया-नया प्यार है और मैं खुद भी अभी फिगर आउट कर रही हूं।" जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इसको पर्दे में ही रहने दो।

अक्षरा और पवन का रिश्ता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाते थे। इसके बाद में साल 2018 में अचानक से पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली थी और इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था। बाद में अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह पर कई सारे आरोप लगाए थे।

Read more about: akshara singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X