पवन सिंह का बच्चा गिराया? Akshara Singh ने इस सवाल पर दिया मुंहतोड़ जवाब, वायरल हुआ वीडियो!

Akshara Singh Speaks On Her Pregnancy- भोजपुरी इंडस्ट्री में बीते कुछ महीनों से अक्षरा सिंह और पवन सिंह को लेकर किस्से सामने आ रहे हैं। दोनों को लेकर विवादों की खबरें हैं और कहा जा रहा है कि अब उनको एक दूसरे से मतलब नहीं है।
पहले दोनों के अफेयर को लेकर खूब बातें होती थीं और शादीशुदा होने के बाद भी पवन सिंह का नाम अक्षरा से जुड़ता था। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा सामने आया है जो कि भोजपुरी फैंस को हिलाकर रखने के लिए काफी है।
अक्षरा सिंह को लेकर कई आरोप लगते हैं कि वो पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली थीं लेकिन बच्चा गिराना पड़ा था। अब शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अक्षरा सिंह इसको लेकर जवाब देती हुईं नजर आ रही हैं।
शुभांकर ने अक्षरा सिंह से पूछा था कि, ''पवन सिंह के समर्थक अक्सर आरोप लगाते हैं कि आप उनके बच्चे की मां बनने वाली थीं, और बाद में बच्चा गिरा दिया।''
क्या बोलीं अक्षरा?
अक्षरा सिंह ने इस बात पर जवाब देते हुए लिखा, ''पवन सिंह के समर्थक कहते हैं या.. मैं ये कहती हूं कि उनकी वाइफ ने कहा तो.. लेकिन मुझे पता नहीं इस बारे में बोलना चाहिए ये नहीं क्योंकि एक लड़की का सवाल है।'' शुभांकर मिश्रा ने कहा, ''आप नहीं बोलेंगी तो आपको लेकर एक धारणा बन जाएगी।''
अक्षरा बोलीं, ''मैं चुप इसलिए थी, मैने रिएक्ट नहीं किया क्योंकि एक लड़की की बात थी। मैने शायद अपने कदम इसलिए पीछे लिए थे क्योंकि वहां पर भी एक लड़की की ही बात थी। यहां पर भी एक लड़की की ही बात है तो अगेन मैं चुप हो गई।'' अक्षरा सिंह का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications