I Love You चिल्लाकर अक्षरा सिंह ने माइक पर दिया चुम्मा, बेकाबू भीड़ में चल गए पत्थर, कई घायल

Akshara Singh Video: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के फैंस और उनके चाहने वालों की देशभर में कोई कमी नहीं है। वहीं उनसे जुड़े विवादों से बाजार भी हमेशा गर्म रहता है। इस बार भी अक्षरा सिंह चर्चाओं में बनी हुई हैं, लेकिन इसका कारण कोई विवाद नहीं बल्कि उनका एक इवेंट हैं जहां पर पहुंचकर उन्हें पत्थरबाजी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक बीते दिन यानी 17 जनवरी को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में एक इवेंट के लिए पहुंची थीं। इस इवेंट में भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी कर दी, जिसको काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह जैसे ही इवेंट पर पहुंची वहां पर उन्होंने कुछ गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन थोड़ी ही देर में एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में उनके फैंस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके चलते भीड़ में हंगामा शुरू होने लगा। यहां तक की कई लोगों ने तो पत्थरबाजी करनी भी शुरू कर दी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को उनपर लाठीचार्ज करना पड़ा।
अक्षरा सिंह इवेंट में चल रही पत्थरबाजी से बाल-बाल बची हैं। हंगामे के बीच मौके पर मौजूद उनकी टीम और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वहां से बचाकर निकाला। बता दें कि इवेंट में हुए हंगामे और पत्थरबाजी को लेकर एक्ट्रेस की तरफ सो कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications