भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के आजमगढ़ में डांस करते ही बरसने लगे जूते चप्पल, जमकर मचा हंगामा, देखें VIDEO

Bhojpuri actress Akshara Singh azamgarh Mahotsav Dance: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह। अक्षरा अपनी खूबूसरती के साथ ही अपनी लुक्स, स्टाइल और एक्टिंग के लिए भी खास पसंद की जाती हैं। फैन्स तो उनके लेटेस्ट गाने और फिल्मों का तो बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने यूपी के आजमगढ़ महोत्सव में डांस प्रस्तुति दी। इस प्रोग्राम में अक्षरा सिंह ने गजब का डांस किया। अक्षरा का डांस देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ आई, लेकिन इस भीड़ में कुछ ऐसा हुआ की जूते चप्पल बरसने लगे। पूरे पंडाल में अफरा तफरी मच गई। इतना ही नहीं लोगों ने बुरी तरह से चिल्लाना शुरू कर दिया जिस वजह से अक्षरा सिंह का प्रोग्राम बीच में ही रोकना पड़ गया।
अक्षरा सिंह के ठुमके लगाते ही कटा बवाल, आजमगढ़ में चले जूते चप्पल, धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो#aksharasingh #bhojpuriactress #bhojpuri #azamgarhmahotsav2024 pic.twitter.com/T0oAs527FT
— Deeksha Tripathi (@Deekshatripati) September 23, 2024
अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस के बीच हुई जूते चप्पलों की बारिश
दरअसल अक्षरा सिंह को एक डांस परफॉर्मेंस के लिए आजमगढ़ बुलाया गया था, लेकिन जैसे ही अक्षरा सिंह ने नाचना शुरू किया जूते चप्पलों की बारिश होने लगी। इतना ही नहीं लोगों ने तो स्टेज पर पानी की बोतलें भी फेंकनी शुरू कर दीं। वहीं कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मियों में लोगों पर लाठी बरसानी शुरू किया जिससे वह स्थिति को काबू कर पाएं, लेकिन इतने में ही अफरा तफरी मच गई और कई लोगों ने तो पुलिसकर्मियों पर ही जूते बरसाने शुरू कर दिए।
अक्षरा सिंह को आया गुस्सा
इस घटना को देखकर अक्षरा सिंह को काफी गुस्सा आया। अक्षरा के इस कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। एक्ट्रेस को देखने के लिए जितनी भीड़ जमा हुई उससे ज्यादा तो वहां बवाल मच गया। बता दें कि अक्षरा सिंह आजमगढ़ महोत्सव में आखिरी दिन परफॉर्म कर रही थीं, लेकिन इसी दौरान लोगों ने हंगामा काटा लोगों ने कुर्सियां तोड़ीं और जूते चप्पल फेंकने लगे। ऐसे में अक्षरा सिंह तुरंत ही वहां से निकल गईं।


Click it and Unblock the Notifications











