अक्षरा सिंह के शो में बेकाबू हुई भीड़, जमकर चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा ये काम

भोजपुरी स्टार्स को लेकर मशहूर है वो फिल्मों से ज्यादा लाइव शो पर परफॉर्म करते नजर आते हैं। हालांकि कई बार उनके शो में कुछ ऐसा भी हो जाता है जो कि हैरान करने वाला होता है।
इस वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के शो से खबर आ रही है कि वहां हंगामा हो गया है। खबर है कि यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में अक्षरा सिंह शो के लिए पहुंची थीं लेकिन वहां भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इस हद तक थी कि अक्षरा की परफॉर्मेंस के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।
इसके बाद भी बवाल हो गया और लोगों ने जमकर कुर्सियां चलाईं। पुलिस प्रशासन इस दौरान पूरी तरह से परेशान हो गया था। गुस्साए और कुर्सी तोड़ते फैंस से अक्षरा सिंह ने खुद ही गुजारिश की थी कि वो ऐसा ना करें। उन्होने कहा, आप लोग इस तरह की चीजें न करें।
'हाथ जोड़कर निवेदन है।' अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि लोग बेकाबू हैं और एक दूसरे पर कुर्सियां चला रहे है। इसके बाद पुलिस के धमकी देना पड़ा कि वो लाठी चला देंगे। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी लाइव शो में ये सब हुआ है।
अक्सर सितारों के शो में बेकाबू भीड़ के द्वारा ऐसी हरकतें की जाती हैं। अक्षरा सिंह के शो का ये वीडियो 1 जनवरी की रात का बताया जा रहा है। यहां पर कई दिन से शो हो रहे थे और अक्षरा सिंह चौथे दिन यहां परफॉर्म कर रहीं थीं।
उनके अलावा बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर भी परफॉर्म करके गए थे। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है। जिस दिन उनका परफॉर्मेंस था तो भीड़ की तादात कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications