ज्योति सिंह के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा सिंह, पवन सिंह के खिलाफ कह दी ऐसी बात...

Akshara Singh

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि ज्योति सिंह पवन सिंह पर कई आरोप लगा चुकी हैं। ज्योति सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पवन सिंह ने उनका बच्चा गिराया। उन्हें टॉर्चर किया। इतना ही नहीं अलग हुए 5 साल हो चुके हैं, तलाक का केस भी चल रहा है, लेकिन आज तक गुजारा भत्ता तक नहीं दिया। ज्योति सिंह ने मीडिया के सामने ऐसी कई चौंकाने वाली बातों का खुलासा किया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

पवन-ज्योति के रिश्ते को लेकर मच रहा बवाल

बता दें कि चुनावी माहौल के बीच पवन सिंह और ज्योति सिंह लगातार एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस मैटर में अक्षरा सिंह का भी काफी नाम उछला है। क्योंकि अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। कहा यह भी जाता है कि अक्षरा सिंह पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली थीं वह तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं जब ज्योति और पवन सिंह की शादी हुई थी। हालांकि अभी तक अक्षरा सिंह ने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की, लेकिन जब ज्योति सिंह और पवन सिंह का मुद्दे गरमाया हुआ है तब अक्षरा सिंह ने किसी एक का पक्ष लिया है।

ज्योति सिंह के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा

हाल ही में अक्षरा सिंह का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षरा से पूछा जाता है कि इस मामले में उनका नाम भी काफी उछला है। तब वह यह कहती हैं कि आप ये व्यूज के लिए कर रहे हो ना। इसके बाद इंटरव्यू लेने वाला कहता है कि ऐसा नहीं है आप लड़कियों की प्रेरणा हैं। इस वजह से मैंने ये सवाल किया। इसपर अक्षरा सिंह कहती हैं कि अच्छा..किसका क्या मैटर है मैं नहीं जानती ना ही मैं उसमें घुसूंगी। पर हां लड़कियों के विषय पर मैंने हमेशा से सपोर्ट किया है और आगे भी करती रहूंगी। इसपर अक्षरा से फिर पूछा गया कि क्या वह ज्योति सिंह को सपोर्ट करेंगी। इसपर अक्षरा कहती हैं क्यों नहीं करूंगी- वो महिला हैं जिस संघर्ष के साथ वो काम कर रही हैं.. मैं अगर उनका सपोर्ट नहीं कर सकती तो मैं उनका मनोबल भी नहीं तोड़ सकती। मैं चाहूंगी कि देवी मां उन्हें शक्ति दें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X