'मेरा कई लोगों के साथ चक्कर था..', अफेयर पर Akshara Singh ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं जिसके साथ भी काम करती हूं

Akshara Singh On Her Affairs: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर वह चर्चा में रही है। उन्होंने काफी बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है और अपनी गायकी के लिए भी वह काफी ज्यादा दर्शकों के दिलों पर राज करती नजर आती हैं।
एक वक्त हुआ करता था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम एक साथ में काफी ज्यादा जोड़ा जाता था। हालांकि जहां अक्षरा सिंह इन सब चीजों पर खुलकर बात करती है तो वहीं पवन सिंह इन पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते। अक्षरा सिंह ने एक पवन सिंह पर कई सारे गंभीर आरोप भी लगाए थे।
अब इसी बीच अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह कह रही है कि उनके कई सारे लोगों के साथ में चक्कर रहा है। जिसके भी साथ में मैं काम करती हूं उसके साथ में मेरा चक्कर हो जाता है। दरअसल अक्षरा सिंह यह बातें इसीलिए कह रही है क्योंकि मीडिया में ऐसी अफवाहें चलती है।
बाद में जब अक्षरा सिंह से इस वीडियो में सवाल किया जाता है कि अगर आपको अपनी जिंदगी में अपनी एक गलती मिटाने का मौका मिले तो क्या क्या मिटाना चाहोगे। इस पर अक्षरा सिंह बहुत ही कॉमेडी अंदाज में कहती हैं कि ये लाल इश्क़ ये मलाल इश्क़... ये घटिया इश्क़।
बाद में अक्षरा सिंह से सवाल किया जाता है कि खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रवि किशन में से कौन सबसे बेस्ट एक्टर है। इस पर अक्षरा सिंह रवि किशन का नाम लेती है। बाद में उनसे सवाल किया जाता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अच्छे सिंगर कौन है। इस पर अक्षरा सिंह कहती है कि मैं। बाद में वह कहती है कि यह अच्छा गायक बनना सब कुछ नहीं होता अच्छा इंसान भी बना होता है।


Click it and Unblock the Notifications