'करियर किसने बनाया...', खेसारी लाल यादव का तंज सुनकर भड़क गईं थीं अक्षरा सिंह, बोलीं- मर्दो को...

Akshara Singh Got Angry On Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे अक्सर कभी विवादों के चलते तो कभी अपने किरदारों के चलते चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच में कई बार तीखी बहस देखने को मिल जाती है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है और इसमें अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव को करारा जवाब दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई सारे गंभीर आरोप लगा दिए थे। एक्ट्रेस ने तो यह भी कहा कि इंडस्ट्री में उनका बायकाट किया गया है और मजबूरी में उनको सिंगिंग शुरू करनी पड़ी। लेकिन जब अक्षरा सिंह का यह बयान खेसारी तक पहुंचा तो उन्होंने कहा कि अक्षरा से पूछिए कि उनका करियर किसने बनाया है। अक्षरा ने भी खेसारी को करारा जवाब दे दिया।
अक्षरा सिंह के गंभीर आरोपों के बाद में खेसारी लाल यादव ने कहा था कि "अगर वह यहां तक पहुंची है तो फिर इसमें मर्दों का कोई भी हाथ नहीं है क्या? अगर उन्होंने ऐसा कहा भी है कि मर्दों ने उनका कैरियर चौपट किया तो जितना करियर है उसको किसने बनाया है? यह सवाल उनसे कभी पूछिएगा। आप मर्दों के योगदान को भूल जाते हैं।"
लेकिन अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह से जब खेसारी लाल यादव के इस बयान पर सवाल किया गया तो वह भड़क गई। उन्होंने कहा कि "तो बता दीजिएगा जो भी XYZ का आप नाम ले रहे हैं कि कोई भी हीरो किसी भी हीरोइन का करियर नहीं बनता है। आप एक फिल्म को अपने बलबूते पर चला कर दिखा दो मैं मान जाऊंगी कि आप एक सो कोल्ड सुपरस्टार हो।"
अक्षरा सिंह ने आगे इस वीडियो में कहा कि "हीरोइन को पिछले कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में पपेट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। मर्दों के ही वजह से लड़कियां आगे बढ़ रही है तो जो हीरोइन है वह क्या ओल छील रही है।" अब लगातार अक्षरा सिंह का यह शरारा जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications