'साजन साजन तेरी दुल्हन..' करवा चौथ पर किसके लिए दुल्हन बनीं Akshara Singh? वीडियो देख चौंक गए लोग

Akshara Singh Karwa Chauth Video: अक्षरा सिंह ने किसके लिए व्रत रखा? किसके लिए दुल्हन की तैयार हुईं? साजन साजन करके किसको बुला रही हैं? जैसे ही आप ये वीडियो देखेगें आपके मन भी यही सारे सवाल आने वाले हैं।
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। मांग में सिंदूर लगातार करवा चौथ वाले दिन अक्षरा सिंह कुछ ऐसा कर रही हैं कि लोग बातें करना शुरु कर चुके हैं।
बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कई लोग साझा कर रहे हैं। करवा चौथ पर इस तरह के वीडियो दिखने के बाद लोग फिर से कयास लगा रहे हैं कि क्या पवन सिंह के साथ अक्षरा का रिश्ता जारी है?
करवा चौथ का वीडियो?
दुल्हन बनकर गहने पहने और मेहंदी लगाए अक्षरा सिंह का ये वीडियो करवा चौथ का ही है या नहीं इसको लेकर किसी तरह आधिकारिक पता नहीं चल पाया है। बस ये वीडियो करवा चौथ पर वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए।
अक्षरा सिंह इस वीडियो में साजन साजन तेरी दुल्हन गाने पर डांस भी कर रही है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच लंबे समय तक रिश्ता रहा है और कई लोग कहते हैं कि वो शादी भी करने वाले थे।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
पवन सिंह के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पवन सिंह की याद आ रही है।'' एक ने लिखा, ''ज्योति सिंह भी करवाचौथ की हैं ये भी की हैं अनुपमा यादव का भी कुछ ऐसा ही हैं और जिसके लिए ये सब कर रही हैं वो कह रहा हैं की मुझे भी एक बेटा बेटी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''ये अभी शादी नहीं करेगी दूसरो का घर अभी बरबाद करेगी इधर उधर मुंह मरती फिरेगी।'' एक ने लिखा, ''पवन भैया को बुला रही है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











