भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गईं अक्षरा सिंह, सेक्सी फोटो से दिखाया जलवा
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं अक्षरा सिंह। हाल ही में सुपरस्टार रवि किशन ने यह बोला कि वह अपनी फीस बढ़ा रहे हैं। इसके बाद अक्षरा सिंह के फीस बढ़ाने को लेकर रिपोर्ट सामने आयी है। अक्षरा सिंह की डिमांड बीते कई महीनों से भोजपुरी इंडस्ट्री में बढ़ गई है। अक्षरा सिंह ने अपनी आने वाली फिल्मों के लिए पहले से अधिक फीस लेने का फैसला किया है।

अक्षरा सिंह की आगामी फिल्म है डार्लिंग। इसी फिल्म के लिए निर्माता से उन्होंने अधिक फीस की मांग की है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप शर्मा के बेटे राहुल शर्मा ने इस पर खुलासा किया है। उनका कहना है कि अक्षरा इस फीस के काबिल हैं। वह केवल चुनिंदा काम करती हैं। हमारी फिल्म डार्लिंग की कहानी में भी वह फिट बैठती हैं। अगर अक्षरा सिंह अधिक फीस ले रही हैं तो यह अच्छी बात है।

अक्षरा सिंह से बेहतर कोई पर्याय दूसरा नहीं
डार्लिंग फीमेल सिंगर की कहानी है, इस वजह से वह इस किरदार में परफेक्ट बैठती हैं। हमारे पास अक्षरा सिंह से बेहतर कोई पर्याय दूसरा नहीं है। यही वजह है कि उन्हें महंगी फीस पर फिल्म के लिए साइन किया गया है। उनकी डिमांड पूरी करना इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस
वैसे बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ही हैं। बिग बॅास ओटीटी के पहले सीजन में अक्षरा सिंह ने अपना जलवा दिखाया और दमदार कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आयीं।

अक्षरा सिंह का फिटनेस पर फोकस
शो से बाहर आने के बाद अक्षरा सिंह ने अपनी फिटनेस पर पूरा फोकस किया और परफेक्ट फिगर के साथ फिर से वापसी की। बोल्डनेस और ग्लैमर के मामले में अक्षरा सिंह का कातिलाना अंदाज उनके इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है। हाल ही में उन्होंने अपने फोटोशूट की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।


Click it and Unblock the Notifications











