Dirty Fight: जब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर लगाए संगीन आरोप, बोलीं- मुझ पर टीवी-टेबल दे मारा और फिर...

Akshara Singh Pawan Singh

Akshara Singh Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह को दिग्गज अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का नाम उनके साथ में अक्सर जोड़ा जाता है। काफी लंबे वक्त तक दोनों के अफेयर की खूब चर्चा रही। हालांकि दोनों ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की और फिर ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर कई इल्जाम लगाए। पवन ने भी अफेयर की बात स्वीकार की।

दरअसल शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान अक्षरा सिंह ने इस पर बात की थी और कहा था कि "मैं उनके प्यार में पागल थी और मुझे लगता था कि मेरी जिंदगी का यह एक ही लड़का है। लेकिन फिर उन्हें ऐसा लगा कि यह लड़की तो मेरे हाथ में है तो फिर एक वक्त ऐसा आया जब मुझे ऐसा लगता था कि वह जो भी कहे मैं मान लूं।"

अक्षरा सिंह ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं बहुत ही इमोशनल थी और नाम जुड़ गया है तो उनके साथ जिंदगी बितानी है। शादी के सपने देखने लगी थी और मैं प्यार में पागल हो गई थी। मैंने उनसे पहली बीवी को लेकर भी कोई सवाल नहीं किया। ऐसा एक साल तक चलता रहा और फिर डोमिनेटिंग वाला वक्त शुरू हुआ।"

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने बताया कि "मैं रोज झूठ बोलकर उनके जागने से पहले ही उनके घर पर चली जाती थी। मैं उनके उठने का इंतजार किया करती थी और खाना भी बना कर खिलाया करती थी। मैं उनका सारा काम भी करती थी और मुझे ऐसा लगता था कि यह तो मेरी ड्यूटी है। रात में उनके सोने का इंतजार करती और फिर घर पर आती।"

अक्षरा सिंह आगे बताती है कि "मुझे डर लगता था कि मेरे माता-पिता को पता ना चल जाए। ऐसा लगता था कि समय आएगा तो मैं घर पर भी बात करूंगी। 1 साल हुआ और ऐसा हो गया कि तुम स्टेज पर सबके सामने बोलो कि तुम्हारा मुझे अफेयर है। इंडस्ट्री में सभी को बोलो कि तुम्हारामेरे साथ कुछ चल रहा है और मुझे डर लगता था। फिर वह कहते थे कि इसका मतलब है कि तुम्हें दूसरों के साथ काम करना है।"

अक्षरा सिंह ने आगे यह भी बताया कि "पवन सिंह ने मुझे कहा था कि स्टेज पर चढ़कर मेरे पैर छूना और पूरा हाथ टच होना है। मैं जैसा कहूं वैसा करना और अगर पैर ठीक से नहीं छुए तो कान में आकर कुछ ऐसा बोल दिया जाएगा कि आप परेशान हो जाओगे। आप इतने परेशान हो जाओगे कि आपको ना मरते बनेगा न जीते बनेगा।"

अक्षरा सिंह बताती है कि "मैंने जैसा उन्होंने कहा वैसा ही किया। बहुत सारी ऐसी भी चीज हुई जिन पर मैं बाद में बात करूंगी और मैं उन सारे लड़कों के लिए यही कहना चाहती हूं कि तो क्या मैं अपनी जान दे देती। मुझे डोमिनेट किया और मुझे मेंटली क्रश किया गया। वह कहते थे कि तुम्हारा उस चक्कर है। ऐसी बात करते हुए अचानक आपके ऊपर टीवी छोड़ दिया जाता है टेबल पटक दिया जाता। अगर आप एक्सेप्ट करते हो तो गलत ना करो तो गलत।"

Read more about: akshara singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X