खेसारी लाल को दिल दे बैठीं आकांक्षा पुरी ? अफेयर की चर्चा के बीच फिर साथ आईं नजर,लोग बोले- दाल में कुछ काला है

Akanksha puri

Akanksha puri- khesari lal Video: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग और अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत चुके हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के बेहद ही पॉपुलर एक्टर हैं। फैन्स तो खेसारी के इतने दीवाने हैं कि उनके पुराने गाने भी बार-बार सुनना पसंद करते हैं। खेसारी अपने गानों के साथ ही अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में आते रहते हैं। वहीं हाल ही में खेसारी लाल के अफेयर के चर्चे फिर शुरू हो गए हैं वो भी इस बार एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा पुरी के साथ।

खेसारी संग कई प्रोजेक्ट कर रही हैं आकांक्षा
बता दें कि पिछले कुछ समय से आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव काम के सिलसिले में एक दूसरे से मिलते रहे हैं। आकांक्षा पहले 'चुम्मा-चुम्मा' गाने में उनके साथ नजर आई थीं और उसके बाद वह खेसारी लाल संग फिल्म 'अग्नि परीक्षा' को लेकर सुर्खियों में रहीं। इस दौरान दोनों के कई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल होते थे। कभी दोनों जिम में काफी नजदीक नजर आते तो कभी खेसारी लाल आकांक्षा के जन्मदिन पर पहुंच जाते। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। जहां खेसारी लाल के फैन्स को दोनों के रिश्ते पर शक हुआ तो वहीं पवन सिंह के फैन्स ने तरह-तरह की बातें फैलानी शुरू कर दी थीं।

अफेयर की चर्चा के बीच फिर साथ दिखे खेसारी और आकांक्षा
बीते दिन आकांक्षा ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या सोचता है। मैं एक कलाकार हूं और एक कलाकार का सम्मान करना जानती हूं। मैं उनसे प्यार करती हूं। बाकी कौन क्या सोचता है यह मायने नहीं रखता। वहीं इस इंटरव्यू के बाद और अफेयर की तेज चर्चाओं के बाद आकांक्षा पुरी का खेसारी लाल यादव के साथ एक वीडियो फिर सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि आकांक्षा पुरी पिंक सूट में दिख रही हैं और खेसारी सफेद कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है क्या जोड़ी है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दाल में कुछ तो काला है।

More from Filmibeat

Read more about: akanksha puri khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X