..................... Akanksha puri reacted on Rumours of affair with bhojpuri actor khesari lal yadav- said- i love him - Hindi Filmibeat

शादीशुदा खेसारी लाल संग अफेयर की अफवाहों पर अकांक्षा पुरी ने दिया रिएक्शन, बोलीं- मैं उनसे प्यार करती हूं...

Akanksha puri

Akanksha puri-khesari lal Yadav Affair Rumours: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव अपने गानों और रोमांटिक केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। वह इतने पॉपुलर हैं कि फैन्स उनके गानों और फिल्मों के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव लव अफेयर की वजह से भी कई बार चर्चाओं में आ चुके हैं, लेकिन इस बार उनका नाम बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जुड़ रहा है।

खेसारी संग अफेयर की अफवाहों पर आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के कई प्रोजेक्ट पिछले दिनों देखे गए। जिस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आईं। उनके जिम वाले वीडियो ने तो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है। बता दें कि पहले दोनों को 'राजाराम' के 'चुम्मा चुम्मा' गानें में गजब केमिस्ट्री में देखा गया था और उसके बाद फिल्म 'अग्नि परीक्षा' में दोनों साथ नजर आए थे। जिसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे काफी तेज हो गए थे। शादीशुदा खेसारी लाल के साथ इतनी बढ़ती नजदीकियां देख खेसारी के फैन्स एक्ट्रेस से जरा नाराज हुए वहीं पवन सिंह के फैन्स ने अलग-अलग बातें बनानी शुरू कर दीं।

मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं...

वहीं अब इसी सिलसिले में आकांक्षा पुरी ने अपने और खेसारी के रिश्ते को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा- 'खेसारी मेरे बहुत खास हैं। वह मेरे दिल के करीब हैं और हमेशा ही रहेंगे। फैन्स को जो बोलना है बोलें मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। एक कलाकार होने के नाते मैं दूसरे कलाकार का सम्मान करती हूं। उनसे साथ रिश्ता सिर्फ काम से जुड़ा नहीं है।' वहीं आकांक्षा आगे कहती हैं कि 'मैं खेसारी से बेहद प्यार करती हूं और एक कलाकार के तौर पर हमेशा करूंगी। वह मेरे लिए बहुत खास हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X