बॉयफ्रेंड समर सिंह के साथ लिव इन में रहती थीं आकांक्षा दुबे, पुलिस ने बताया आत्महत्या का कारण

akanksha dubey

New Revelation in Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने शनिवार रात वाराणसी के सारनाथ होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। आकांक्षा दुबे की मां ने दोनों के खिलाफ शिकायत की है।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि आकांक्षा और समर सिंह लिव इन में साथ रहते थे। दोनों वाराणसी के टकटकपुर इलाके में एक घर में साथ रहते थे। पुलिस अब तक कई एंगल से मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस अनुमान लगा रही है कि किसी कारणवश समर और आकांक्षा अलग हो गए जिस वजह से आकांक्षा डिप्रेशन में चली गईं और सुसाइड जैसा कदम उठाया। समर सिंह की वजह से मानसिक रूप से आकांक्षा दबाव में आ गईं और अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया।

मां ने बॉयफ्रेंड को माना दोषी

मां ने बॉयफ्रेंड को माना दोषी

वहीं, आकांक्षा की मां ने भी समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह को अपनी बेटी की मौत का दोषी बताया है। उन्होंने कहा है- 'समर सिंह मेरी बेटी को रोजाना प्रताड़ित करता था और काम के सारे पैसे हड़प लेता था। वो लगातार 3 साल से टॉर्चर कर रहा था और उसी के साथ काम करने पर दबाव बनाता था। समर के भाई संजय ने 21 मार्च को धमकी दी थी और 25 को बेटी का शव होटल में मिला था।'

कॉमेंट से भड़का संजय सिंह

कॉमेंट से भड़का संजय सिंह

साथ ही उनकी मां ने कहा है कि समर सिंह ने कार खरीदी थी जिसका स्टेटस सोशल मीडिया पर डाला था। आकांक्षा ने स्टेट्स पर कॉमेंट किया था- 'दूसरों के पैसों पर ऐश कर लो भाई। तब संजय सिंह ने आकांक्षा को गायब करा देने और जान से मारने की धमकी दी थी।

दिए थे 5 करोड़

दिए थे 5 करोड़

कई रिपोर्ट की मानें तो आकांक्षा ने समर सिंह को 5 करोड़ रुपए दिए थे जिसे वापस मांगने पर वो गाली-गलौच करता था। पैसों की वजह से आकांक्षा समर के साथ थीं। बता दें कि, आकांक्षा की मौत के बाद से समर सिंह लगातार गायब है। पुलिस समर सिंह को ढूंढने का प्रयास कर रही है लेकिन फिलहाल अब तक पुलिस को निराशा हाथ लगी है।

More from Filmibeat

Read more about: akanksha dubey bhojpuri movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X