Akanksha Dubey Suicide केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस केस में फरार चल रहे आरोपी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया है। वहीं, समर सिंह की आज गाजियाबाद सीजेएम कोर्ट में पेशी की गई है।
बता दें कि, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह को ही अपनी बेटी की हत्या का जिम्मेदार माना है और सिंगर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद समर सिंह की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड की भी मांग की है। पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है और अब समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद कई और सच के सामने आने की उम्मीद की जा रही है।
पुलिस ने अब तक की जांच में अनुमान लगाया है कि किसी कारणवश समर और आकांक्षा अलग हो गए जिस वजह से आकांक्षा डिप्रेशन में चली गईं और सुसाइड जैसा कदम उठाया। समर सिंह की वजह से मानसिक रूप से आकांक्षा दबाव में आ गईं और अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया।
आकांक्षा की मां ने भी समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह को अपनी बेटी की मौत का दोषी बताया है। उन्होंने कहा था- 'समर सिंह मेरी बेटी को रोजाना प्रताड़ित करता था और काम के सारे पैसे हड़प लेता था। वो लगातार 3 साल से टॉर्चर कर रहा था और उसी के साथ काम करने पर दबाव बनाता था। समर के भाई संजय ने 21 मार्च को धमकी दी थी और 25 को बेटी का शव होटल में मिला था।'
आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में, 25 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अगले दिन 26 मार्च को जब लंबे समय तक आकांक्षा ने कमरा नहीं खोला तब पुलिस को जानकारी दी गई। मास्टर-की से कमरे का दरवाजा खोलने के बाद आकांक्षा का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











