मरने के बाद रोती-बिलखतीं आकांक्षा दुबे का पुराना वीडियो वायरल, मुझे कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार समर सिंह ही होगा

Akaksha Dubey Video

Akanksha dubey Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया था। एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी तो अभी तक नहीं सुलझी है लेकिन अब एक बार फिर से आकांक्षा का पुराना वीडियो वायरल हो चला है। इस वीडियो में वह रोते-बिलखते सिंगर समर सिंह पर आरोप लगाती हैं। आकांक्षा दुबे इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि 'अगर मुझे कुछ भी हुआ तो इसका जिम्मेदार समर सिंह होगा।' ब

बता दें समर सिंह और संजय सिंह को इस केस में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और मामले की जांच चल रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि था 'जगजाहिर है कि वह मेरी रानी (आकांक्षा दुबे) को मारता-पीटता था। उसके चेहरे पर नील और सूजन साफ तस्वीर में देखी जा सकती है।'

बता दें कि 26 मार्च 2023 को आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में खुदकुशी की थी। इस केस में एक्ट्रेस की मां ने बॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर आरोप लगाया था। अब इस केस में नया मोड़ आकांक्षा दुबे के वीडियो ने ला दिया है, जिसमें वह खुद समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। इससे पहले भी आकांक्षा दुबे का मौत से ठीक कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम लाइव का वीडियो सामने आया था जिसमें वह रोती दिखी थीं।

भोजपुरी एक्ट्रेस रोते हुए इस 38 सेकेंड के वीडियो में कहती दिख रही हैं, 'मुझे नहीं पता मैंने क्या गलती की है। मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती। मेरा ये आपसे आखिरी कंवर्जेशन है। मुझे अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है।'

More from Filmibeat

Read more about: akanksha dubey bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X