Akanksha Dubey- काजल राघवानी जानती हैं आकांक्षी दुबे ने क्यों की आत्महत्या? झकझोर देगा ये पोस्ट!

बीते दिन भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर तब सामने आई थी जब पता चला था कि भोजपुरी की शानदार अदाकारा आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे और उनको ये समझ नहीं रहा था कि ये सब क्यों हुआ और कैसे हुआ है। गौरतलब है कि आकांक्षा का शव वाराणसी के एक होटल से बरामद किया गया था जहां उन्होने सुसाइड किया था। अब इस बात से भोजपुरी की एक और अदाकार काजल राघवानी काफी दुखी हैं और उन्होने जो पोस्ट किया वो काफी चौकाने वाला है।
इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है जैसे उनको पता था कि आकांक्षा ने आत्महत्या क्यों की और क्यों कुछ दिन से दुखी चल रहीं थीँ। जी हां, उनका पोस्ट कुछ इसी तरह का है।
काजल ने लिखा, ''ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति: ।। तुम्हारा डर सही साबित हुआ आज, और तुमने अपने डर को अपनी बहादुरी के सामने जीता दिया। शूटिंग पर जाने से पहले तुमने अपनी feelings सबसे share की थी। अब जिस बात का डर था तुम्हें जिस बात की fikar थी shayad ab nahi होगी, अब जहां भी हो शेरनी बनकर ही रहना और अपने हर सपने पूरे करना।
और उम्मीद है तुम्हें wo हर खुशी मिलेगी जो तुम्हें यहां नहीं मिल पाई।'' इसके अलावा काजल ने लिखा, ''मगर मैं ये bhi कभी नहीं यकीन kahungi के तुम खुदको खत्म कर सकती हो। बाकी इश्वर है और तुम्हारे जान की कीमत आज नहीं तो कल वो जरूर चुकवाएंगे।
Sachhe प्यार की कीमत jaan देकर या किसीकी jaan लेकर nahi चुकानी चाहिए। खुश रहो अब जहां भी हो, आत्मा को शांति मिले।'' जैसे की काजल का ये पोस्ट सामने आया धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications