Bhojpuri Celebrities Suicide: आकांक्षा दुबे ही नहीं बल्कि इन भोजपुरी हस्तियों ने भी किया था सुसाइड

Bhojpuri Celebs Death: पिछले कुछ सालों में, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने कुछ अन्य कारणों से कई हस्तियों को खो दिया है, लेकिन कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने प्रशंसकों को सदमे में छोड़कर आत्महत्या कर ली है। यहां उन सभी सेलेब्स पर एक नजर डाल रहे हैं, जो अपने असामयिक निधन से एक शून्य छोड़ गए हैं।
Akanksha Dubey
कथित तौर पर 26 मार्च को सुबह 9:00 बजे के करीब भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस में आत्महत्या कर ली। दरअसल, 25 साल की आकांक्षा दुबे मात्र वाराणसी में अपने होटल के कमरे में मृत पाई गईं, जहां वे अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गईं थीं। आत्महत्या से कुछ घंटे पहले, अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर लाइव आई और उसमें ऐसा लग रहा था कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारों का कहना है कि उन्होंने प्यार में पड़कर और प्यार में धोखा खाने की वजह से ऐसा किया है। असल वजह क्या है और क्या यह सचमुच सुसाइड है, ये बात तो वक्त ही बताएगा।
बहरहाल, आकांक्षा दुबे के परिवार ने अब उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। उनकी मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने में भोजपुरी अभिनेता और आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि समर और उनके बड़े भाई संजय सिंह ने 21 मार्च को उनकी बेटी आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, समर चाहता था कि आकांक्षा केवल उसके साथ काम करे।
Anupama Pathak
2020 में अगस्त के महीने में भोजपुरी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने दहिसर स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। अपनी मृत्यु से एक दिन पहले, अभिनेत्री फेसबुक पर लाइव हुई थीं, जहां उन्होंने बताया कि वे कैसे ठगी हुई महसूस कर रही थीं और किसी पर भरोसा नहीं कर पा रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने मलाड में विस्डम प्रोड्यूसर नाम की कंपनी में 10 हजार रुपये निवेश करने और दिसंबर 2019 में मैच्योरिटी डेट के बाद भी वापस नहीं मिलने की बात लिखी थी। खबरों के मुताबित, कथित तौर पर अनुपमा पाठक ने मनीष झा नामक एक व्यक्ति का नाम भी लिया था, जो लॉकडाउन के दौरान उनका टू-व्हीलर ले गया था और उसे कभी वापस नहीं किया था।
Shamshad Ahmad Shaikh
नवंबर 2017 में भोजपुरी फिल्म निर्माता शमशाद अहमद शेख अपने मीरा रोड स्थित घर पर मृत पाए गए थे। हालांकि उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। एक रिपोर्ट के अनुसार, 49 वर्षीय निर्देशक शमशाद ने उस समय आत्महत्या कर ली जब उनकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थीं। निर्देशक की पत्नी जब अपनी बेटी के साथ वापस लौटीं तो उन्होंने उन्हें पंखे से लटका पाया। निर्माता शमशाद अहमद शेख को 'एक लैला, तीन छैला', 'भेल तोहरा से प्यार' और 'तुम्हारे प्यार की कसम' जैसी भोजपुरी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता था।
Anjali Shrivastav
अंजलि श्रीवास्तव मुंबई में अपने घर पर जून 2017 में मृत पाई गईं थीं। पुलिस ने कथित तौर पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था क्योंकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। लेकिन अंजलि की मां ने दावा किया कि उसने एक दिन पहले ही उससे बात की थी और दावा किया था कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती। उनका शव उनके मकान मालिक को तब मिला जब उनके माता-पिता ने उसे फोन किया क्योंकि अंजलि उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रही थी। जब मकान मालिक ने डुप्लीकेट चाबी से अंजलि के फ्लैटखोला, तो उसने अंजलि को पंखे से लटका पाया। अंजलि आखिरी बार भोजपुरी फिल्म 'केहू ता दिलमे बा' में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications














