अजय दीक्षित ने पूरी की शूटिंग 'वन मिस्टेक नेवर इंड'..
[भोजपुरी न्यूज] अपने संजीदा अभिनय से धीरे धीरे सफ़लता की ओर बढ़ रहे अभिनेता अजय दीक्षित ने फिल्म 'वन मिस्टेक नेवर इंड' की शूटिंग पूरी कर लिया है । अजय दीक्षित ने फिल्म की शूटिंग मधुपुर, गिरिडीह, राँची और पटना के भिन्न भिन्न लोकेशंस पर अलग अलग शेड्यूल में पूरा किया गया ।

जैसा की फिल्म की टाईटल में ही लिखा है की इंसान की एक गलती का कोई अंत नहीं होता और वहीं से सबकुछ तबाह होने लगता है। इसके पहले भी अजय दीक्षित अलग अलग तरह की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में कर चुके हैं और यह फिल्म भी कुछ ऐसी ही प्रतीत होती है।
आम्रपाली संग आशिक़ आवारा बन होली खेलने को तैयार निरहुआ!
इस फिल्म के निर्माता हैं मनीष पाण्डेय और निर्देशक हैं धीरज ठाकुर। अजय दिक्षित की फर्स्ट भोजपुरी फिल्म बेटवा बाहुबली थी जो सुपर हिट हुई थी, भोजपुरी में दर्जनो फिल्मे करने के बाद अजय आज कल हिंदी फिल्मो में अपना जलवा बनाने की तैयारी जोर सोर से कर रहे है !


Click it and Unblock the Notifications