जब विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कहने पर उठाया था ऐसा कदम, एक भूल और तहस-नहस हुआ करियर

Vivek Oberoi Career: विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। विवेक ओबेरॉय को उन सितारों में से एक माना जाता है जिनमें टैलेंट तो बहुत था लेकिन उन्हें सही तरीके के मौके नहीं मिल पाए। लेकिन आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि विवेक ओबेरॉय के जीवन में आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से उन्हें फिल्मों से तकरीबन बॉयकॉट कर दिया गया था।
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार आपको बता देंगे सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक वक्त पर सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन बाद में दोनों के झगड़ा शुरू हो गए और ऐश्वर्या ने सलमान को छोड़ विवेक ओबरॉय का हाथ थाम लिया। इसी के चलते सलमान और विवेक के बीच दुश्मनी पैदा हुई। खबरों के अनुसार सलमान ने एक बार विवेक ओबेरॉय को फोन किया और धमकाया था। सलमान ने उन्हें ऐश्वर्या से दूर रहने के लिए कहा। इसी के चलते विवेक और सलमान की नोक झोक हो गई।
बताया तो यह भी जाता है कि सलमान की दखल अंदाजी के चलते ही विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। जहां पर सलमान के साथ उनकी बातचीत को उन्होंने सार्वजनिक कर दिया। विवेक की मानें तो उन्हें यह सब करने के लिए एक करीबी ने कहा था और यह इशारा ऐश्वर्या की तरफ जाता है। लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का असर ऐसा हुआ कि कई सारे फिल्म मेकर्स ने विवेक से दूरी बनाई। धीरे-धीरे विवेक को फिल्म इंडस्ट्री से साइड लाइन कर दिया। बाद में ऐश्वर्या ने विवेक को छोड़कर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











