'हॉरर लव स्टोरी' से फिल्में में एंट्री लेंगी ऐश्वर्या चौबे
ऐश्वर्या चौबे भोजपुरी फिल्म हॉरर लव स्टोरी में दिखेंगी।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और एजाज़ खान के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाली ऐश्वर्या चौबे अब एक हिंदी फिल्म ''हॉरर लव स्टोरी '' में अभिनय करते नजर आने वाली हैं जिस की शूटिंग आज कल मुम्बई में जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म में ऐश्वर्या चौबे और जावेद पठान की जोड़ी एक साथ रोमांस करते नजर आएगी।
फिल्म के निर्माता - निर्देशक इसरार अहमद ने बताया की यह फिल्म पूरी तरह हॉरर फिल्म है जिस के गाने काफी रोमांटिक है । गीत इस्लाम बरेली ,संगीत राज सेन ,नरेश मारू,लेखक एस.अग्रवाल ,छायांकन हेमंत ,डांस अनीश के है।

स्क्रीन शार्ट मीडिया इंटरटनेमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म में ऐश्वर्या चौबे के साथ ,शक्ति कपूर ,मुस्ताक खान,सुनील पाल,सनी कपूर,राजू श्रेस्ठ,रामा मेहरा,यश मेहरा ,नागेश मिश्रा,इन्द्राणी तालुकदार,श्वेतांशु सिन्हा,अनिल चौरसिया,जावेद पठान,रविन्द्र टुटेजा ,राम मेहरा, जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले है।
बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने बताया की निर्देशक इसरार अहमद हमारे बहुत अच्छे और जिम्मेदार दोस्त हैं। वो काफी मेहनती इंसान भी है इस लिए उन के साथ काम कर के बहुत अच्छा लगता है । इस फिल्म में आमिर खान ,शाहरुख खान,सलमान खान,अक्षय कुमार सिर्फ नही है बाकी सब है। ये बहुत अच्छी होर्रर लव स्टोरी फिल्म है जिस को इसरार भाई खुद पुरे देस रिलीज़ करने वाले है । फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है ।


Click it and Unblock the Notifications