'किसी लड़की को इस तरह छूना..' पवन सिंह की घटिया हरकत के बाद अंजलि राघव ने छोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री, जताया विरोध

Anjali Raghav

Anjali Raghav Slams Pawan Singh- पवन सिंह स्टेज पर सरेआम लड़कियों के साथ अजीबो गरीब हरकतें करते हैं और हाल ही में इसकी शिकार एक कलाकार बनी हैं जिनका नाम अंजलि राघव है। बता दें कि पवन सिंह को बार बार उनकी कमर पर छूते और उसको सहलाते देखा जा सकता है।

अब अंजलि ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कलाकार लोगों से बात कर रही है। इतने में ही पवन सिंह ने उनकी कमर पर छूना शुरु कर दिया। कमर के जिस हिस्से में वो बार बार छू रहे थे और उंगलियों से सहला रहे थे वहां कपड़ा नहीं।

लड़की बेशक असहज है लेकिन कुछ कह नहीं पा रही है। पवन सिंह कहते हैं कि वो अपना ऊपर ही रखे ताकि वो आराम से जो कर रहे हैं वो करते रहें। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सामने आकर आग लगा दी है और लोग हैरान हैं कि पवन सिंह लगातार ऐसी हरकतें क्यों कर रहे हैं।

अंजलि राघव ने जताई आपत्ति

अंजलि राघव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रही हैं, ''मैं बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं कर रही है कि ये चीज नॉर्मल है। किसी भी लड़की को बिना उसकी परमिशन के टच करना ही पहली बात बहुत गलत है। और फिर इस तरीके से टच करना तो हद से ज्यादा गलत है। यही चीज अगर हरियाणा में हुई होती तो मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं पड़ती। वहां कि पब्लिक खुद जवाब दे देती और सपोर्ट करती।''

''लेकिन मैं उनकी जगह पर थी वो यहां पर नहीं थे। इससे मुझे ये लेसन मिला है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में अब काम नहीं करूंगी। नई चीज करनी थी और पता चला कि पवन सिंह जैसे सीनियर आर्टिस्ट के साथ काम करना था मैने सोचा कर लेती हूं। जो मेरे साथ हुआ वो भोजपुरी में काम करने के साइड इफेक्ट्स हैं। मैं अपने परिवार में अपने हरियाणा में खुश हूं। आप मेरी जगह पर उस सिचुएशन में होते तो आप क्या करते।''

अंजलि राघव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनको सपोर्ट कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X