बिहार-झारखंड में बजेगा इंडिया Vs पाकिस्तान का डंका..हो जाइए तैयार

By Shweta

'इंडिया ई कॉमर्स लिमिटेड के बैनर तले बनी अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म 'इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान'आज से मुंबर्इ और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जहां पहले शो से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा। यह फिल्‍म जल्‍द ही बिहार और झारखंड के सिनेमा घरों में भी रिलीज होगा' ऐसा कहना है फिल्‍म के निर्माता अनिल काबरा व प्रदीप सिंह का।

उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से मुंबई में रहने वाले भोजपुरिया दर्शकों ने इस फिल्‍म को प्‍यार दिया है, उससे कहीं ज्‍याद प्‍यार भोजपुरी माटी से मिलेगा।निर्देशक फिरोज ए. आर. खान ने 'इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान' से लोगों में देश प्रेम को नए तरीके से जीवंत करने के लिए बेहद संजीदा और प्रभावकारी सब्‍जेक्‍ट पर यह फिल्‍म बनाई है।

after-mumbai-india-vs-pakinstan-will-create-history-in-bihar-jharkhand

फिल्‍म की नई कहानी और फ्रेश कंसेप्‍ट दर्शकों को खूब भा रही है। इसलिए निर्माता और निर्देशक को उम्‍मीद है कि यह फिल्‍म न सिर्फ देशभक्ति की मिशाल कायम करेगी, बल्कि साल की सबसे बड़ी हिट भी होगी।

फिल्‍म 'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' यश कुमार, प्रियंका पंडित, निशा दुबे, रितेश पांडे, राकेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू,आदित्य मोहन, अनिल यादव, अयाज खान जैसे स्‍टार मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं।फिल्‍म के प्रचारक रंजन सिन्‍हा और संजय भूषण पटियाला हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X