MMS कांड के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का नया वीडियो हुआ वायरल, रोती हुई आईं नजर
भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु कुछ समय पहले एमएमएस वीडियो लीक हो जाने के चलते सुर्खियों में थी। त्रिशा कर मधु ने अपने पार्टनर पर आरोप लगाया कि उनका प्राइवेट वीडियो उन्होंने लीक किया जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुआ। अब एक बार फिर त्रिशा कर मधु नए वीडियो के चलते चर्चा में हैं।
त्रिशा कर मधु ने टूटे दिल के साथ 'मोहब्बत गुनाह तो नहीं' गाने पर वीडियो बनाया है। इस वीडियो में वह रोते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, तुमको पाने की चाहत में ख़त्म हुए, इश्क में इतना जुर्माना तो पड़ता है। इस वीडियो को त्रिशाकर ने ट्विटर पर शेयर किया। हालांकि ये ट्विटर अकाउंट वैरीफाइड नहीं है। इसीलिए फिल्मीबीट इस अकाउंट की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं इससे पहले त्रिशाकर मधु ने एमएमएस लीक घटना से उबरते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसपर उन्होंने लिखा था, ठुकरा दिया जिन्होंने मुझे मेरा वक्त देखकर कसम खाती हूं वो वक़्त फिरसे लाऊंगी कि मिलना पड़ेगा मुझसे मेरा वक्त लेकर। ना रुकूंगी,ना थकूंगी। फिर से मैं खड़ी होंगी।

मंदिर खुलवाने पर त्रिशाकर मधु ने किया ट्वीट
महाराष्ट्र में थिएटर से लेकर मंदिर तक कोरोना गाइडलाइन के चलते बंद हैं। हालांकि त्रिशाकर मधु ने ट्विटर पर सरकार से मंदिर खोलने की मांग करते हुए कहा, महाराष्ट्र सरकार जवाब दे अभी तक मंदिर क्यों नहीं खुले। मंदिर हम खुलवायेंगे | धर्म को न्याय दिलाएंगे।

जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं
त्रिशाकर मधु ने जन्माष्टमी के मौके पर अपनी एक तस्वीर शेयर की साथ ही सभी फैंस को जन्माटष्मी की शुभकामनाएं दी।

फर्जी अकाउंट पर क्या बोली त्रिशाकर मधु
भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर ने फर्जी अकाउंट को लेकर कहा कि, इस अकाउंट के अलावा मेरा दूसरी कोई आधिकारिक अकाउंट नही है, कृपया मेरे नाम से बने दूसरे अकाउंट को फॉलो मत कीजिए, वे बुतेकी और झुठी बातें टवीट्स कर के मुझे बदनाम कर रहे है।

मेरे साथ धोखा हुआ है
प्राइवेट वीडियो लीक होने पर त्रिशाकर ने कहा था कि, कृपया आप सभी से रिक्वेस्ट है, गंदी-गंदी बाते रिप्लाई में मत लिखिए मेरे साथ धोखा हुआ है, मेरे जगह पर आपकी भी माता-बहन हो सकती थी, मै भी इंसान हूँ कभी इंसानियत के नाते सोचिए की मेरे उपर अभी क्या गुजर रही होगी।

ए राजा जाई ना बहरिया गाना वीडियो वायरल
हाल में ही यूट्यूब पर त्रिशाकर मधु का गाना 'ए राजा जाई ना बहरिया' जमकर वायरल हुआ। ये गाना 28 जुलाई को रिलीज हुआ था। जिसमें त्रिशाकर का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला।
देखिए त्रिशाकर मधु की वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











