काजल राघवानी के बाद अब अर्शी खान ने लगाए खेसारी लाल पर गंभीर आरोप, बोलीं- उनके साथ काम करना एक गलती है...

Arshi Khan made serious allegations against Khesari Lal yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर खेसारी लाल यादव आए दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव पर बीते दिनों काजल राघवानी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब बिग बॉस 11 में नजर आईं अर्शी खान खेसारी लाल संग काम करने को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बता रही हैं।
काजल के बाद अब अर्शी ने लगाए खेसारी पर गंभीर आरोप
जी हां, भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी ने कहा था कि वह और खेसारी दोनों 5 साल तक रिश्ते में थे, लेकिन जैसे ही काजल ने खेसारी से शादी करने को कहा वह मुकर गए। इसके अलावा भी काजल खेसारी लाल यादव पर कई गंभीर आरोप लगाती नजर आई थीं।
खेसारी संग काम करना है गलती
वहीं अब काजल के बाद अर्शी खान ने खेसारी लाल पर की आरोप लगाए हैं। अर्शी ने तो खेसारी के साथ काम करने को अपनी गलती बताई है। बता दें कि अर्शी खान ने बॉलीवुड की फिल्म अंदाज की भोजपुरी रीमेक की थी। इस फिल्म में उनके साथ खेसारी लाल नजर आए थे। वहीं ई टाइम्स से बात करते हुए अर्शी खान ने कहा कि उन्हें उनके साथ काम करने में काफी परेशान हुई थी। वहीं बाद में उन्हें दरकिनार कर दिया गया था।
अर्शी बोलीं- पोस्टर से मेरा फोटो तक हटा दिया गया
अर्शी ने कहा कि खेसारी उनके अच्छे दोस्त थे। उन्होंने ही इस फिल्म में काम करने पर जोर दिया था, लेकिन बाद में एहसास हुआ की उनसे गलती हुई है। अर्शी ने कहा कि उन्होंने बहुत ही असहज माहौल में शूटिंग की थी। शूटिंग तो पूरी हो गई, लेकिन उन्होंने फिल्म का प्रमोशन ही नहीं किया। लीड रोल होने के बाद भी पोस्टर से मेरा चेहरा हटा दिया। अर्शी ने आगे कहा कि इस तरह के अड़ियल पुरुष के साथ काम करने वाली महिलाओं के बारे में सोचकर चिंता होती है।


Click it and Unblock the Notifications











