धूम 3 का असर: 6 जून को नहीं क्रिसमस पर रिलीज होगी 'पीके'
क्योंकि 1 मई को अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलीडे' और अजय देवगन की फिल्म 'एक्शन जैक्सन' रिलीज होने जा रही थी, लेकिन इन दोनों को साथ में रिलीज होने से परेशानी नहीं थी बल्कि इन्हें दिक्कत आमिर खान की फिल्म पीके से थी क्योंकि दोनों को ही लगता है कि आमिर खान की फिल्म उनके बिजनेस को खराब कर सकती है हालांकि फिल्म की रिलीजी में एक महीने से ज्यादे का अंतर था।
गौरतलब है कि फिल्म 'पीके' के निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी है। फिल्म में आमिर खान की हिरोईन अनुष्का शर्मा हैं। फिल्म में उनका और अनुष्का का एक लंबा लिपलॉक भी है। फिल्म में आमिर खान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। जो शराब के नशे में धुत है औऱ पागलों की तरह भगवान को खोज रहा है। और एक दिन उसकी तलाश पूरी हो जाती है।
फिल्म पीके के लिए इन दिनों आमिर खान भोजपुरी भाषा सीख रहे हैं। फिल्म में उन्हें भोजपुरी में बात करना है। वैसे फिल्म की शूंटिंग राजस्थान में हो रही है।देखते हैं आमिर खान की यह कोशिश कितनी कामयाब होती है, फिलहाल लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications
