Akshara Singh:बाथटब में फोटो खिंचवाने की इन हसीनाओं में लगी होड़, मोनालिसा के बाद अब इस हीरोइन ने शेयर की फोटो

akshara singh

ऐसा लगता है कि भोजपुरी हसीनाओं में बाथटब में बैठकर फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई है। हाल ही में भोजपुरी की पॉपुलर एक्टर मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें बाथटब में बैठे हुए शेयर की थी जिसमें वे ऑरेंज टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में नजर आई थी। इस दौरान वे रिलैक्सिंग मूड में हाथ में टी-कप पकड़े हुए थीं। अब ऐसा लगता है की अक्षरा सिंह को मोनालिसा की यह फोटोज बहुत पसंद आ गई हैं।

जी हां, मोनालिसा ने भी हाल ही में अपनी कुछ ऐसी ही तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे बाथटब में नजर आ रही हैं। इस दौरान मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है जो कि थाईज के पास से स्प्लिट है। इस ड्रेस में अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने बेल्ट पहनी हुई है। खुले बाल और बोल्ड मेकअप के साथ अक्षरा सिंह बाथटब में हॉट पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

अक्षरा ने बाथटब में बैठे हुए अपनी तीन पोस्ट शेयर की हैं। एक में जहां वे कुछ सोचती हुई क्लोजअप पोज दे रही हैं तो वही एक फोटो में भी आंखें मूंदकर रिलैक्सिंग नजर आ रही हैं।

वहीं तीसरी पोस्ट में उन्होंने लव योरसेल्फ एंजॉय लाइफ जैसे हैशटैग देते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। अक्षरा की इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और लाखों की तादाद में लाइक्स और कमेंट्स कर चुके हैं।

एक फैन को तो अक्षरा की फोटोज इतनी पसंद आई कि उन्होंने लिख डाला, 'वो शब्द खोज रहा हूं जो आपकी सुंदरता का व्याख्यान कर सके' 😍😍😍... वहीx एक फैन भगवान से दुआ करते नजर आ रहा है कि उसे ऐसी बीवी कब मिलेगी, वहीं बहुत से फैंस अक्षरा को दिल के इमोजी और फायर इमोजी भेजते हुए नजर आ रहे हैं। बेशक अक्षरा सिंह को मोनालिसा की हूबहू कॉपी करने के लिए फैंस ट्रोल भी कर रहे हैं, लेकिन बहुत से फैंस अक्षरा की खूबसूरती के कायल हो गए हैं। एक फैन ने तो यहां तक लिखा है, ''तेरे बारे में लिखना तो हम बहुत कुछ चाहते हैं, अदाएं तुममें इतनी हैं कि लफ्ज कम पड़ जाते हैं।... 🥰🥰😘😘'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X