Bharat Mata Ki Jai: अक्षय कुमार के बाद, भोजपुरी बाहुबली स्टार प्रिंस ने किया दो हेलीकॉप्टर के साथ खतरनाक स्टंट

Bharat Mata Ki Jai: हिंदुस्तान मे पहली बार भोजपुरिया बाहुबली के नाम से मशहूर एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत ने अपनी फिल्म 'भारत माता की जय' के शूट के दौरान खतरनाक एक्शन सीन शूट किया। बिना किसी बॉडी डबल के प्रिंस ने फिल्म के खतरनाक और हैरतअंगेज स्टंट को खुद ही अपनी जान की बाजी लगाकर की है।
दरअसल फिल्म 'भारत माता की जय' की शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है। जिसके कुछ एक्शन सीन की शूटिंग मुंबई के पवन हंस हवाई अड्डा में हुई। जहां दो हेलीकॉप्टर के साथ प्रिंस सिंह राजपूत ने एक्शन सीन शूट किया। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा बहुत कम होता है जब इस तरह के एक्शन सीन को फिल्माया गया है।
अमूमन ऐसे सीन हम अक्षय कुमार की फिल्मों में देखा करते हैं। अक्षय कुमार अपने खतरनाक स्टंट सीन को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है उसी तरह प्रिंस सिंह राजपूत भी अपने स्टंट को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं।
कहीं न कहीं अब भोजपुरी का स्तर बढ़ रहा है और प्रिंस सिंह राजपूत के फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो उठे हैं। आपको बता दें कि 'भारत माता की जय' एक शानदार देशभक्ति फिल्म होने वाली है। इसके निर्देशक सुजीत कुमार सिंह और निर्माता सतीश पोद्दार है।
फिल्म एक्शन, इमोशन, देश प्रेम से भरपूर है। इसके लेखक एस के चौहान हैं.. और म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने। एक्शन प्रदीप खड्का के हैं। एडिटिंग का जिम्मा दीपक जोल ने संभाला है और डीओपी हैं प्रमोद पांडेय।
इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, सुशील सिंह,उमेश सिंह, अमित शुक्ला, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, रामजन साह, अनूप अरोड़ा ,सीपी भट्ट , संजू सोलंकी और बालेश्वर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












