..................... Actress Rani chatterjee talk about her health she opens about her allergy problem last two years। एक्ट्रेस रानी चटर्जी 2 साल से एलर्जी की बीमारी से परेशान - Hindi Filmibeat

2 साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहीं रानी चटर्जी बोलीं- जज मत करो, मुझे दर्द है मुस्कुराना आसान नहीं

भोजपुरी सिनेमा में लाखों की कमाई करने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने खुद के निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ एक खुलासा किया है। भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी की पहचान भी रानी जैसी है। सुपरहिट फिल्मों के साथ अपने वीडियो के साथ भी रानी चटर्जी छाई रहती हैं। रानी चटर्जी ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को चिंता में डाल दिया है।

रानी चटर्जी ने इस पोस्ट में अपनी एक बीमारी का खुलासा किया है। रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर इस बारे में सारी जानकारी दी है। रानी चटर्जी ने इस पोस्ट में अपनी एलर्जी के बारे में बात की है। रानी चटर्जी ने बताया है कि कैसे वह बीते दो सालों से लगातार एक एलर्जी का सामना कर रही हैं।

Rani chatterjee

जो कि उनके लिए तकलीफ से भरा रहा है। रानी चटर्जी के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी तारीफ कर रहे हैं। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर इसके लिए एक पोस्ट भी लिखा है। इस खास नोट पर रानी चटर्जी ने लिखा है कि मैं बीते दो सालों से लगातार एलर्जी का सामना कर रही हूं। लेकिन इस बारे में कभी मैंने शेयर नहीं किया है।

रानी चटर्जी ने लिखा यह पोस्ट

रानी चटर्जी ने लिखा यह पोस्ट

रानी ने आगे लिखा है कि मैं इस बात को आज इसलिए बता रही हूं कि क्योंकि आज लोग ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं। लोग यह चाहते हैं कि हम कलाकार हमेशा परफेक्ट कॉस्ट्यूम में दिखें। भले ही मेकअप ना हो। मैं सबको यह बताना चाहती हूं कि मैं किसी को भी दिखाने के लिए कुछ भी नहीं करती हूं। कोई और मेरी जिंदगी को एक दिन भी नहीं जी सकता। इसलिए मुझे जज मत करो। मुझे दर्द है।

रानी चटर्जी ने 16 साल की उम्र से शुरू किया करियर

रानी चटर्जी ने 16 साल की उम्र से शुरू किया करियर

रानी चटर्जी ने आगे यह भी लिखा है कि फिर भी इस दर्द में मुस्कुराना आसान नहीं है। हिम्मत से काम लो। आपको बता दें कि रानी चटर्जी के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें हिम्मत दे रहे हैं साथ ही उनके जज्बे की तारीफ भी कर रहे हैं। वैसे रानी चटर्जी लगातार भोजपुरी सिनेमा की क्वीन बनी हुई हैं। रानी चटर्जी ने 16 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत की। रानी चटर्जी ने 10 हजार रुपए से अपनी कमाई शुरू की।

रानी चटर्जी को बिग बॅास 15 में आने का प्रस्ताव मिला

रानी चटर्जी को बिग बॅास 15 में आने का प्रस्ताव मिला

फिलहाल रानी चटर्जी का स्टारडम भोजपुरी सिनेमा में ऐसा है कि वह हर फिल्म के पीछे 10 से 12 लाख के बीच की फीस लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति पांच मिलियन के करीब है। रानी चटर्जी की हर महीने की कमाई 3 से 10 लाख के बीच है। रानी चटर्जी को कई बार बिग बॅास में शामिल होने का प्रस्ताव भी मिल चुका है। रानी चटर्जी को इस बार भी बिग बॅास 15 में आने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X